फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan explored Rajasthan, Gujarat border extensively in 2020 for infiltration Report

जम्मू-कश्मीर नहीं, अब राजस्थान और गुजरात सीमा से आतंकी घुसपैठ कराने की फिराक में पाकिस्तान

Sat, 26 Dec 2020 03:45 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 26 Dec 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Pakistan explored Rajasthan, Gujarat border extensively in 2020 for infiltration Report
सीमा सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI

पाकिस्तान अक्सर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से भारत में आतंकी घुसपैठ कराने की कोशिश करता था, लेकिन इन सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सुरक्षाबलों की कड़ी पहरेदारी के चलते पाकिस्तान की यह कोशिश हमेशा नाकाम होती रही है। इसलिए 2020 में पाकिस्तान ने भारत में घुसपैठ करने के लिए नए पैंतरे और नए रास्ते तलाशे हैं। इस साल पाकिस्तान ने भारत में अशांति फैलाने के लिए अपने आतंकवादियों को गुजरात और राजस्थान की सीमाओं से घुसपैठ कराने की कोशिश की है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। 

विज्ञापन


बीएसएफ की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020 में गुजरात और राजस्थान सीमा से आतंकवादियों की घुसपैठ के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि बीएसएफ के कश्मीर फ्रंटियर ने पिछले साल की तुलना में सिर्फ एक घुसपैठ दर्ज की गई है, जहां नवंबर के पहले सप्ताह तक 4 घुसपैठ हुई थीं।
विज्ञापन


अगस्त और सितंबर में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ीं
इस साल बीएसएफ के राजस्थान और गुजरात सीमा पर अगस्त और सितंबर में घुसपैठ की ज्यादा घटनाएं दर्ज की हैं। अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब में मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान गुजरात और राजस्थान के बॉर्डर के जरिए अपने आतंकियों को भारत में भेजने के तरीके तलाश रहा है, लेकिन हम 24 घंटे कड़ी चौकसी पर तैनात रहते हैं और नियमित रूप से हर स्थिति की जानकारी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों ने बताया है कि इस साल नवंबर के पहले सप्ताह तक पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के सीमा के जरिये 11 बार भारत में घुसपैठ की कोशिश की। इस साल जम्मू और पंजाब की सीमाओं से सबसे अधिक 4-4 घुसपैठ की घटना दर्ज की गई है। बाकि 3 मामले गुजरात और राजस्थान से सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नवंबर में, जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 150 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग का पता चला था। अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में सुरंग का पता चला था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed