फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan economic prospects will be known if India Pak relations return to normal says Imran Khan

इमरान का ख्वाब, भारत के साथ रिश्ते सामान्य होने पर दुनिया देखेगी पाकिस्तान की ताकत

Wed, 22 Jan 2020 10:21 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 22 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pakistan economic prospects will be known if India Pak relations return to normal says Imran Khan
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि जब भारत के साथ उनके देश के संबंध सामान्य हो जाएंगे तब दुनिया को पाकिस्तान की वास्तविक रणनीतिक आर्थिक संभावनाओं के बारे में पता चलेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से ये रिश्ते बेहतर नहीं हैं। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) 2020 में बुधवार को अपने विशेष संबोधन में खान ने कहा कि उनका दृष्टिकोण पाकिस्तान को एक कल्याणकारी देश बनाने का है। 

विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शांति और स्थिरता के बिना आर्थिक वृद्धि संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ शांति के लिए किसी भी अन्य देश के साथ भागीदारी करने को तैयार है। उन्होंने अमेरिका के साथ संबंध को ऐसी ही भागीदारी बताया।

विज्ञापन

मेरी उम्र पाकिस्तान जितनी

इमरान ने कहा, मेरी उम्र पाकिस्तान जितनी ही है। पाकिस्तान मुझसे सिर्फ पांच साल बड़ा है। मैं अपने देश के साथ ही पला बढ़ा हूं। उन्होंने कहा, हमारे संस्थापक पाकिस्तान को इस्लामिक कल्याणकारी देश बनाना चाहते थे। जब मैं किशोर था तो मुझे कल्याण का मतलब नहीं पता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जब मैं इंग्लैंड गया तब मुझे इसका मतलब पता चला। उस समय मैंने फैसला किया कि जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं पाकिस्तान को कल्याणकारी बनाने के लिए काम करूंगा। खान ने कहा, जब मैं बच्चा था तो मुझे पाकिस्तान के जंगलों और पर्वतों से प्यार था। 

जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ती गई पर्वत गायब होते गए और जंगल का क्षेत्र कम होने लगा। उसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं पाकिस्तान की प्राकृतिक सुंदरता को फिर कायम करने के लिए काम करूंगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना शांति और स्थिरता के आर्थिक वृद्धि संभव नहीं है। सोवियत जब हमारे क्षेत्र से चले गए तो हमारे यहां उग्रवादी समूह बचे। अर्थव्यवस्था के लिए शांति और स्थिरता जरूरी है।

पाकिस्तान की छवि प्रभावित हुई

उन्होंने कहा, पाकिस्तान की छवि प्रभावित हुई है। ऐसे में हमने फैसला किया है कि सिर्फ शांति के लिए हम किसी दूसरे देश के साथ भागीदारी करेंगे। हमने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटाने के लिए प्रयास किया। तालिबान को अफगानिस्तान से भगाने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ भागीदारी की। अपने प्रशासन के बारे में खान ने कहा कि उन्हें कड़े फैसले लेने पड़े लेकिन अब उसके अच्छे नतीजे सामने आ रहे है। 

उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई उस समय देश अपने इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौर में था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान रणनीतिक दृष्टि से दुनिया के सबसे अच्छे बिंदु पर है। एक तरफ चीन है ओर दूसरी ओर ईरान है। खान ने कहा, हमारा दूसरा सबसे बड़ा पड़ोसी भारत है। 

दुर्भाग्य से भारत से हमारे संबंध अच्छे नहीं

उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से भारत से हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं। मैं उन सब बातों में नहीं जाना चाहता हूं लेकिन एक बार भारत के साथ हमारे रिश्ते सामान्य होने के बाद दुनिया को पाकिस्तान की वास्तविक रणनीतिक उपयोगिता का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास पहाड़ी पर्यटन की व्यापक क्षमता है। साथ ही हमारे पास हिंदुओं और बौद्ध सहित धार्मिक पर्यटन के लिए काफी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed