{"_id":"5967547c4f1c1bac488b4623","slug":"pakistan-considering-grant-of-visa-to-kulbhushan-jadhav-s-mother","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक मीडिया में खबर, पाकिस्तान जाने के लिए जाधव की मां को मिल सकता वीजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक मीडिया में खबर, पाकिस्तान जाने के लिए जाधव की मां को मिल सकता वीजा
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 13 Jul 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां को पाकिस्तान जाने का वीजा मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान जाधव की मां को वीजा देने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से जाधव की मां को वीजा देने की बात कही गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है वह भारत के अनुरोध पर कुलभूषण जाधव की मां को वीजा देने पर विचार कर रहा है।
हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि जाधव की मां को पाक वीजा देने की जानकारी नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से काउंसलर ऐक्सेस देने और जाधव की मां को वीजा देने के मामले में अभी कोई प्रगति नहीं है।
विज्ञापन
Considering giving Kulbhushan Jadhav's mother a visa on India's request says Pakistan Foreign Office: Pak media
— ANI (@ANI_news) July 13, 2017
हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि जाधव की मां को पाक वीजा देने की जानकारी नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से काउंसलर ऐक्सेस देने और जाधव की मां को वीजा देने के मामले में अभी कोई प्रगति नहीं है।
विज्ञापन
There has been no change in position on providing consular access & visa for his mother; no progress on that front: MEA on #KulbhushanJadhav pic.twitter.com/0e4M244Yyq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) July 13, 2017
जाधव की मां को वीजा नहीं देने पर सरताज अजीज पर बरसीं थी सुषमा
पाकिस्तान में अपने बेटे कुलभूषण जाधव से मिलने जाने के लिए वीजा का आवेदन करने वाली अवंतिका जाधव के लिए सुषमा स्वराज ने सरताज अजीज को पत्र लिखा। विदेश मंत्रालय के पत्र का सरताज अजीज ने कोई जवाब नहीं दिया ।
गौरतलब है कि अवंतिका जाधव ने पाकिस्तना के वीजा के लिए आवेदन किया था। वह पाकिस्तान अपने बेटे कुलभूषण जाधव से मिलना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने पाकिस्तानी वीजा के लिए आवेदन किया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को कथित रूप से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वहां की आर्मी कोर्ट ने जाधव को फांसी की सजा सुनाई। जाधव की फांसी रोकने के लिए भारत अंतरराष्ट्रीय अदालत तक गया। जहां कोर्ट ने कोई फैसला आने तक कुलभूषण की फांसी पर रोक लगा लगा रखी है।