{"_id":"5d4253568ebc3e6ccc03d143","slug":"pakistan-claims-that-he-arrested-alleged-indian-spy-from-dg-khan-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भारतीय जासूस को गिरफ्तार करने का किया दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान ने भारतीय जासूस को गिरफ्तार करने का किया दावा
Thu, 01 Aug 2019 03:41 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 01 Aug 2019 03:41 PM IST
सार
- पाकिस्तान का दावा पंजाब प्रांत से भारतीय जासूस गिरफ्तार किया
- व्यक्ति ने भारतीय होने की बात स्वीकारी
- व्यक्ति का नाम राजू लक्ष्मण बताया जा रहा है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर झूठा आरोप लगाते हुए बुधवार को दावा किया है कि उसने एक कथित भारतीय जासूस को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि उसने इस जासूस को पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले से पकड़ा है। यह क्षेत्र लाहौर से 400 किलोमीटर दूर है। शख्स की पहचान राजू लक्ष्मण के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
कथित जासूस ने पुलिस पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया है कि वह भारत का रहने वाला है और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जासूसी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के समय राजू बलूचिस्तान के जरिए डेरा गाजी खान जिले में प्रवेश कर रहा था। बताया जा रहा है कि राजू को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। जहां पाकिस्तानी एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को भी कथित जासूस होने का दावा करके जेल में बंद किया हुआ है। इस बेबुनियाद आरोप में उसने जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। जिसपर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने उसे फिर से विचार करने को कहा है। अदालत ने जाधव को राजनयिक पहुंच न देने के पाकिस्तान के फैसले को गलत ठहराया था और उसे वियना संधि के उल्लंघन का दोषी पाया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान का दावा है कि उसने जाधव को मार्च 2016 में बलूचिस्तान प्रांत से उस समय गिरफ्तार किया था जब वह ईरान से पाकिस्तान में घुसा था। भारत ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। भारत ने पिछले साल मई में इस मामले को अतंरराष्ट्रीय अदालत में उठाया था। जहां जाधव की फांसी का विरोध किया गया था।