फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Ceasefire violation on internationl

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ने 40 बार किया सीजफायर का उल्लंघन

Tue, 25 Oct 2016 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Ceasefire violation on internationl
- फोटो : BBC

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर 40 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर आरएस पुरा सेक्टर में पाक की ओर से रविवार रात हुई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक और जवान शहीद हो गया। 

विज्ञापन


हालात की संवेदनशीलता के मद्देनजर बहरीन की यात्रा पर गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के महानिदेशक केके पाठक से फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया। राजनाथ ने बीएसएफ को पाक को मुंहतोड़ जवाब देना जारी रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि बीएसएफ महानिदेशक से उन्हें आईबी पर हालात की जानकारी दी। बीएसएफ पाक को करारा जवाब देने में पूरी तरह है। गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें शहीद जवान सुशील कुमार के साहस और बहादुरी पर गर्व है, जिसने सीमा की सुरक्षा में अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले पाक रेंजर्स ने स्नाइपर फायरिंग कर एक और बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह को घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed