फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan ban on book that tells Kashmir of India

कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने वाली किताब पर पाकिस्तान में पाबंदी, जब्ती का दिया आदेश

Sat, 09 Jun 2018 05:31 AM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Sat, 09 Jun 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
Pakistan ban on book that tells Kashmir of India
फाइल फोटो
पाकिस्तान के स्कूली बच्चों को सच पढ़ाया जा रहा था कि कश्मीर, भारत का हिस्सा है मगर इसका पता चलते ही बौखलाकर पाकिस्तान ने किताब पर ही पाबंदी लगा दी। दरअसल पंजाब प्रांत के निजी स्कूलों में पढ़ाए जा रहे सामाजिक अध्ययन की किताब में छपे पाकिस्तान के मानचित्र में कश्मीर को भारत का ही हिस्सा दिखाया गया है।
विज्ञापन


पंजाब पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक बोर्ड (पीसीटीबी) के प्रबंध निदेशक अब्दुल कय्यूम ने बृहस्पतिवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए पंजाब प्रांत के निजी स्कूलों में चल रही सामाजिक अध्ययन की किताबों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया था। 
विज्ञापन


नोटिफिकेशन में कहा गया था कि कक्षा दो, चार, पांच, सात और आठ के सामाजिक अध्ययन की किताबों में विवादित/आपत्तिजनक सामग्री है। उसमें कहा गया कि सबसे आपत्तिजनक यह है कि पाकिस्तान के मानचित्र में कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। प्रांत के सभी जिला कार्यकारी अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे निजी स्कूलों के गोदामों से उन किताबों को जब्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने कहा कि भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए कोई भी व्यक्ति बोर्ड की अधिकृत मंजूरी के बिना किसी संस्थान में कोई भी ना तो किताब छापा सकेगा, ना प्रकाशित कर सकेगा और ना ही बेच सकेगा। पीसीटीबी ने निजी स्कूलों के प्रशासन और किताब के प्रकाशक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए लाहौर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed