फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan afraid india's tallest flag on Attari border

अटारी पर सबसे ऊंचे तिरंगे को देखकर बेचैन हुआ पाकिस्तान

Tue, 07 Mar 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Tue, 07 Mar 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
Pakistan afraid india's tallest flag on Attari border

भारत ने हाल ही में बार्डर पर स्थित अटारी में भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा स्‍थापित किया। भारत के लिए बेशक यह शान का विषय है, लेकिन पाकिस्तान की नीदें उड़ी हुई हैं। बेचैन पाकिस्तान ने इसे अपने देश में जासूसी करने का माध्यम बताया है।

विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारत ने अटारी बार्डर पर 110 मीटर ऊंचा तिरंगा स्‍थापित लगाया है। इसे भारत में सबसे ऊंचा तिरंगा कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस तिरंगे को पाकिस्तान के लाहौर से भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


तिरंगे के लगते ही इस्लामाबाद ने भारत पर अंतरराष्ट्रीय संधियों के उल्लंघन का आरोप मढ़ दिया है। पाकिस्तान ने इस संबंध में भारतीय सीमा सुरक्षा बल से भी शिकायत दर्ज कराई है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत ने इसमें स्पाई कैमरा लगाया हुआ है, जिससे वह उसके देश में जासूसी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने की मांग, तिरंगे को दूर लगाया जाए

Pakistan afraid india's tallest flag on Attari border

पाकिस्तान ने भारत से मांग की है कि वह इस तिरंगे को वहां से हटाकर थोड़ा दूरी पर लगाए जिससे लाहौर तक की दूरी इससे न देखी जा सके। 

वहीं, भारत का दावा है कि यह तिरंगा बार्डर से 200 मीटर दूर लगाया गया है और ये किसी तरह कानून का उल्लंघन नहीं करता है। वहीं, पंजाब सरकार के एक मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और कोई इसे हमें लहराने से नहीं रोक सकता।

बता दें कि इस तिरंगे की ऊंचाई 110 मीटर है और यह 24 मीटर चौड़ाई है। इसका वजन भी रिकार्ड 55 टन के करीब है, जिसे अटारी वाघा बार्डर पर विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्‍मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed