फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak summons Indian envoy over ‘ceasefire violations'

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारतीय उपउच्चायुक्त को किया तलब

Wed, 26 Oct 2016 08:27 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद 
एजेंसी/ इस्लामाबाद  Updated Wed, 26 Oct 2016 08:27 AM IST
विज्ञापन
Pak summons Indian envoy over ‘ceasefire violations'
पाकिस्तान ने मंगलवार को कामकाजी सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए भारत के उप-उच्चायुक्त को तलब किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई। उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को दक्षिण एशिया और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के निदेशक ने समन भेजा। 
विज्ञापन


पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि 23 और 24 अक्टूबर को भारतीय बलों द्वारा फुकलियान और चपरार क्षेत्रों में अघोषित संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान का आरोप है कि इसमें एक डेढ़ साल की बच्ची सहित दो नागरिकों की जान चली गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। बयान में कहा गया कि यह भारत की तरफ से किया गया जिसकी भारतीय पक्ष को जांच करनी चाहिए और नतीजों को पाकिस्तान के साथ साझा करना चाहिए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार, भारत को अपने सैनिकों को संघर्ष विराम का पालन करने, गांवों को जानबूझकर निशाना बनाने से बचने और नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थिरता कायम रखने का निर्देश देना चाहिए। इसमें साथ ही कहा गया है पाकिस्तान ने इस बात को गंभीरता से लिया है कि पिछले कुछ महीनों में नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर भारतीय पक्ष द्वारा कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत ने भी लगाया संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप 
इस बीच भारत ने भी पाकिस्तानी सेना पर सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। भारतीय सेना को राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में मोर्टार और छोटे हथियारों द्वारा निशाना बनाया गया जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस हमले में एक वर्षीय बालक और एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई जबकि आठ नागरिकों सहित 10 लोग घायल हो गए। भारत द्वारा नियंत्रण रेखा पार सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से पाकिस्तान द्वारा अब तक 40 से अधिक बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed