{"_id":"5a1ee6984f1c1b78548c0188","slug":"pak-still-does-not-guarantee-security-of-jadhav-s-wife-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने अभी तक जाधव की पत्नी की सुरक्षा गारंटी नहीं दी: वीके सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक ने अभी तक जाधव की पत्नी की सुरक्षा गारंटी नहीं दी: वीके सिंह
एजेंसी / नागपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
वीके सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की पत्नी के पाक दौरे को लेकर उनकी सुरक्षा के बारे में अभी तक कोई सार्वभौमिक गारंटी नहीं दी है। जाधव की पत्नी अपने पति से मिलने के लिए पड़ोसी देश जाना चाहती है। जाधव पाक जेल में बंद हैं।
पढ़ें- जाधव से मुलाकात पर भारत ने रखी शर्त, कहा- कुलभूषण की मां, पत्नी की सुरक्षा की गारंटी दे पाक
उन्होंने कहा, ‘बातचीत अभी भी प्रगति पर है। उनके द्वारा (पाकिस्तान) अभी तक सुरक्षा पहलू पर गारंटी प्रदान नहीं की गई है।’ इस महीने के शुरुआत में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा था कि वह जाधव व उनकी पत्नी को मिलने की इजाजत देगा। हालांकि पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर अभी तक जाधव की पत्नी की सुरक्षा को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम से इतर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वीके सिंह ने उन खबरों को भी अफवाह करार दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि चीन दोकलम में 400 मीटर ऊंची एक दीवार का निर्माण कर रहा है। इसके अलावा मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद द्वारा संयुक्त राष्ट्र में अपने ऊपर लगे आतंकवादी का टैग हटाने की अपील को लेकर पूछे गए सवाल पर वीके सिंह ने कहा कि भारत इसकी परवाह नहीं करता।