फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pak occupied kashmir protests call for indian support

पीओके विद्रोह: नियंत्रण रेखा के दोनों ओर आंदोलन की तैयारी, भारत के लोगों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील

Sun, 05 Jul 2026 05:47 AM IST
निर्मल कांत आशुतोष भाटिया, नई दिल्ली/ मुजफ्फराबाद।
आशुतोष भाटिया, नई दिल्ली/ मुजफ्फराबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Jul 2026 05:47 AM IST
सार

पीओके में विरोध प्रदर्शन तेज करने की तैयारी की जा रही है। आयोजकों ने कहा कि नियंत्रण रेखा के दोनों ओर लोगों को जोड़ने की कोशिश होगी और भारत के नागरिकों से भी समर्थन देने की अपील की गई है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
pak occupied kashmir protests call for indian support
पीओके से उठी अखंडता की गूंज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जारी विद्रोह बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के कोर सदस्य सरदार अमन खान ने पीओके की जनता के साथ-साथ नियंत्रण रेखा के इस पार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नागरिकों से भी समर्थन मांगा है। यहां की जनता से सड़कों पर उतरने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


अमन खान ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना की बर्बरता के खिलाफ आंदोलन में श्रीनगर, लद्दाख, पुंछ, राजौरी, मेंढर और जम्मू के लोग भी साथ दें। यह अपील पाकिस्तानी सेना की आर्थिक नाकेबंदी, इंटरनेट ब्लैकआउट और प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारियों के जवाब में आई है। खान ने चेतावनी दी कि रविवार का आंदोलन पाकिस्तानी हुकूमत के क्रूर दमन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई होगा। उनकी यह अपील क्षेत्र के भू-राजनीतिक समीकरण बदलने का माद्दा रखती है। दरअसल, पाकिस्तान हमेशा वैश्विक मंचों पर दावा करता रहा है कि वह कश्मीरियों का हमदर्द है, लेकिन अब खुद पीओके के नेता पाकिस्तानी दमन से बचने के लिए श्रीनगर और जम्मू से मदद और एकजुटता की गुहार लगा रहे हैं। यह पाकिस्तान के दशकों पुराने कश्मीर नैरेटिव के ध्वस्त होने की शुरुआत है।
विज्ञापन


एलओसी की प्रासंगिकता को चुनौती
यह पहला अवसर है, जब नियंत्रण रेखा के पार सार्वजनिक रूप से भारत के पक्ष में पुकार उठ रही है। इससे ठीक पहले रावलकोट के ईदगाह मैदान में जारी विरोध-प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में दोहराया था कि पीओके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। वे स्थायी रूप से भारत के साथ जाने पर विचार कर सकते हैं। यह साफ संकेत है कि पीओके के नागरिक अब खुद को पाकिस्तान से अलग-थलग महसूस कर रहे और नियंत्रण रेखा के कृत्रिम विभाजन को नकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयशंकर का आज से छह देशों का दौरा: खाड़ी से अमेरिका तक क्या है नई रणनीति? ये है पूरा कार्यक्रम

क्यों चुनी 5 जुलाई की तारीख?
दरअसल, 5 जुलाई, 1977 को ही पाकिस्तान में जनरल जिया-उल-हक ने तख्तापलट कर सैन्य तानाशाही स्थापित की थी। पीओके के लोगों का इस दिन प्रदर्शन करना यह दिखाता है कि वे आज भी पाकिस्तानी हुकूमत को लोकतांत्रिक सरकार के बजाय सैन्य तानाशाही वाली सरकार के रूप में ही देखते हैं। रविवार को होने वाला प्रदर्शन पाकिस्तान सरकार के लिए बड़ा सैन्य सिरदर्द साबित होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed