फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak army may use force against India after political instability

नवाज की कुर्सी जाने से पाक आर्मी को फायदा, भारत के खिलाफ बढ़ सकते हैं आतंकी हमले

Mon, 31 Jul 2017 08:00 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Jul 2017 08:00 AM IST
विज्ञापन
Pak army may use force against India after political instability
भारत-पाक - फोटो : File Photo

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने के बाद पाकिस्तान में पैदा हुई राजनीतिक अनिश्चितता का फायदा इस मुस्लिम देश की सेना उठाएगी, जो भारत के खिलाफ एक बार फिर और आक्रामक रूप से आतंकवाद का इस्तेमाल कर सकती है।

विज्ञापन


विदेश नीति के विशेषज्ञों ने रविवार को यह आशंका जताई। उन्होंने यह भी माना कि यदि पाकिस्तानी सेना भारत के साथ संबंध बेहतर करने की कोशिश नहीं करती तो पहले से बिगड़े हुए भारत-पाक संबंध और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान में 1998 से 2000 तक भारत के उच्चायुक्त रहे जी पार्थसारथी ने कहा, ‘पाकिस्तान में राजनीतिक अनिश्चितता और अस्थिरता का फायदा इस देश की सेना उठाएगी। सेना के वर्चस्व का मतलब भारत के खिलाफ आतंकवादी समूहों को एक बार फिर सक्रिय करने की नीति को जारी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में 2009 से 2011 तक राजदूत रहीं मीरा शंकर का भी मानना है कि इस्लामाबाद की आंतरिक अस्थिरता देश में पाक सेना के कब्जे को मजबूत बनाएगी। 1999-2000 में भारत के विदेश सचिव रहे ललित मानसिंह ने कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता सेना को आगे बढ़ाएगी और ऐसे परिदृश्य में वह भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को और अधिक आक्रामक बनाएगी।


मानसिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान दोकलम पर भारत-चीन गतिरोध का फायदा भारत के खिलाफ सीमापार आतंकवाद बढ़ाकर ले सकता है और इस्लामाबाद की आंतरिक राजनीतिक संरचना पाक सेना को इसके लिए उकसावे का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed