{"_id":"597e1d894f1c1b51178b47bd","slug":"cfv-at-chakka-da-bagh-areas-of-line-of-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC पर पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, सेना ने दिया माकूल जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, सेना ने दिया माकूल जवाब
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दूसरे दिन भी पाक सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। दोपहर 11 बजे जिले के चक्कां दा बाग क्षेत्र में स्थित भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए कई घंटों तक हलके हथियारों से गोलाबारी की गई। इसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे के बाद दोनों तरफ से गोलीबारी थम गई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पाक सेना की 24 फ्रंटियर फोर्स के जवानों ने अपनी अग्रिम चौकियों से चक्कां दा बाग क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना की 15 मराठालाई रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर हैवी मशीनगनों से गोलाबारी शुरू कर दी, जिसके तुरंत बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक सेना की उन चौकियों पर यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलाबारी शुरू कर दी, जहां से उनकी तरफ से गोलीबारी की जा रही थी। दोनों तरफ से करीब चार घंटे तक गोलाबारी होती रही।
विज्ञापन