फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak army chief Bajwa: what's for India

बाजवा के पाक आर्मी चीफ बनने के भारत के लिए क्या हैं मायने?

Sun, 27 Nov 2016 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Nov 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
Pak army chief Bajwa: what's for India
- फोटो : indian express

जनरल कमर जावेद बाजवा के पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ चुने जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत के प्रति उनका नजरिया क्या होगा? यह सवाल इसलिए भी मौज्जू हो जाता है क्योंकि वर्तमान में भारत पाक सीमा पर जैसे तनाव के हालात बने हुए हैं और दोनों देशों की फौजें एक दूसरे के सामने हैं ऐसे में नए जनरल की जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। 

विज्ञापन


मौजूदा हालातों में पाक में नए सेना प्रमुख को तीन संदर्भों में देखा जाना चाहिए। पहला भारत के नजरिए से। भारत की बात की जाए तो आमजन और राजनीतिक नेतृत्व भी अभी जनरल बाजवा के बारे में कुछ भी कह पाने की ‌स्थिति में नहीं है, वह सिर्फ वेट एंड वाच की भूमिका में है। 
विज्ञापन


पूर्व भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह भी इसी से इत्तेफाक रखते हैं कि अभी इस मुद्दे पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा इसलिए अभी भारत को सिर्फ इंतजार करना होगा। हालांकि वह चौकन्ना होने की सलाह जरूर देते हैं, उसकी वजह तो शायद ही बताने की जरूरत हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर अभी भी टिकी है नवाज शरीफ की निगाह

Pak army chief Bajwa: what's for India

दूसरी ओर पाकिस्तान के नजरिए से देखा जाए तो साफ है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जिस तरह दो अन्य सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल के ऊपर तरजीह देकर कश्मीर मामलों के विशेषज्ञ बाजवा को सेना प्रमुख बनाया है वो उनका एजेंडा साफ कर देता है। 

पिछले कुछ समय में अपने देश में जिस तरह नवाज शरीफ कमजोर पड़े हैं उसके बाद से कश्मीर को लेकर उनका रुख भारत के प्रति लगातार आक्रामक बना हुआ है। 

शायद कश्मीर के बहाने वह अपने देशवासियों को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ा रखना चाहते हैं क्योंकि पाकिस्तान की बहुतायत वाली कट्टरपंथियों की जमात में कश्मीर आज भी सबसे जरूरी मुद्दा है। 
ऐसे में साफ है कि कश्मीर एक्सपर्ट जनरल बाजवा के साथ नवाज शरीफ अभी भी अपने देशवासियों को इस मुद्दे पर उलझाए रखने के पक्ष में हैं। यहां यह भी नहीं भूलना चाहिए कि नवाज शरीफ ने बाजवा की नियुक्ति वर्तमान जनरल राहिल शरीफ की सलाह पर ही की है। 

घरेलू आतंकवाद के प्रति कड़ा रुख रखते हैं बाजवा

Pak army chief Bajwa: what's for India

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है खुद जनरल कमर जावेद बाजवा। आमतौर पर लो प्रोफाइल रहने वाले बाजवा शांत रहकर ही अपना काम करना पसंद करते हैं। हालांकि उनके और पूर्व जनरल राहिल शरीफ में एक बड़ी समानता है कि बाहरी मुकाबले से ज्यादा चिंता दोनों अधिकारियों को घरेलू आतंकवाद की है जिससे उनका देश बुरी तरह जूझ रहा है। 

अपने पूरे कार्यकाल के दौरान राहिल शरीफ ने घरेलू आतंकवाद का कड़ाई से मुकाबला किया और काफी हद तक उस पर सफलता भी पाई। कुछ इसी फितरत के हैं जनरल बाजवा जो घरेलू आतंकवाद के प्रति सख्त रुख रखते हैं। 

पूर्व में अपने बयानों में वह अपनी इस चिंता को सबके सामने साझा भी कर चुके हैं और अगर वो आगे भी अपनी इस नीति पर बने रहते हैं तो यह भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

पूर्व भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह जनरल बाजवा को बहुत ज्यादा पेशेवर मानते हैं, ऐसे में उम्‍मीद है की जा सकती है कि वह इस मुद्दे को भावनात्मक की बजाय व्यवहारिक रूप से हल करने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed