{"_id":"65c0a888447f2abfdf0dfa38","slug":"paigaam-e-mohabbat-hai-religious-leaders-reach-parliament-to-meet-pm-narendra-modi-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पैगाम ए मोहब्बत है': प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे धर्मगुरु, बोले- दुनिया को पता चले कि भारत एक है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'पैगाम ए मोहब्बत है': प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे धर्मगुरु, बोले- दुनिया को पता चले कि भारत एक है
Mon, 05 Feb 2024 03:12 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:12 PM IST
सार
ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुखिया इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि 'पैगाम ए मोहब्बत है, पैगाम देश है। आज हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।' सूद ने कहा 'आज इंडियन मॉइनॉरिटी ऑर्गेनाइजेशन विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ ससंद भवन पहुंची है। वे चाहते हैं कि दुनिया को पता चले कि भारत एक है।'
विज्ञापन
संसद भवन पहुंचे धर्मगुरु
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलने संसद भवन पहुंचे। धर्मगुरु संसद की कार्यवाही भी देखेंगे। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुखिया इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि 'पैगाम ए मोहब्बत है, पैगाम देश है। आज हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।' सूद ने कहा 'आज इंडियन मॉइनॉरिटी ऑर्गेनाइजेशन विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ ससंद भवन पहुंची है। वे चाहते हैं कि दुनिया को पता चले कि भारत एक है।'
'इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म'
इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा हम मानवता का संदेश देना चाहते हैं और बताना चाहते हैं कि यही सबसे बड़ा धर्म है। हम भारत में रहते हैं और भारतीय हैं। हमें देश को मजबूत बनाना चाहिए। हम एकजुट हैं। महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के अध्यक्ष भिखु संघासेना ने कहा यह ऐतिहासिक पल हैं कि हम नई संसद भवन परिसर आए हैं और पीएम मोदी से बात करेंगे। हम सभी को देश की समृद्धि के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।
धर्मगुरुओं ने संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। संसद में प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। प्रधानमंत्री शाम पांच बजे संबोधन करेंगे। भाजपा ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सोमवार को संसद में मौजूद रहने को कहा है।

#WATCH | Religious leaders representing various minority sections of the country meet Vice President and Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar at the Parliament
विज्ञापन विज्ञापन
They will later meet Prime Minister Narendra Modi and will also watch the proceedings of Parliament. pic.twitter.com/iVBsNc1tib— ANI (@ANI) February 5, 2024