फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pahalgam Terror Attack India Pakistan Tension know steps taken Indus Water Treaty to Youtube Channel Block

Pahalgam Terror Attack: सिंधु जल संधि तोड़ने से पाकिस्तान के कंटेंट पर बैन तक, आतंक के खिलाफ भारत के क्या कदम?

Mon, 28 Apr 2025 06:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 28 Apr 2025 06:48 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अब तक क्या-क्या हुआ है? भारत ने कौन-कौन से कदम उठाकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले पड़ोसी को घेरा है? इस सिलसिले में भारत की सबसे ताजा कार्रवाई क्या है? राजनीतिक स्तर पर कैसे नेता और सियासी दल एकजुट हुए हैं? आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack India Pakistan Tension know steps taken Indus Water Treaty to Youtube Channel Block
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की पाकिस्तान पर कार्रवाई जारी। - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा है। सरकार ने अलग-अलग स्तर पर कई कदम उठाए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारत कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान को घेरने में जुटा है। भारत के इन कदमों को दुनिया के कई देशों का भी समर्थन मिला है। भारत के सख्त तेवर से पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं। इस बौखलाहट में कई बेतुके बयान भी सीमा पार से आ रहे हैं। यहां तक कि एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने तो यहां तक कह दिया कि यह हमला भारत ने खुद कराया है। 
विज्ञापन


ऐसे में यह जानना अहम है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अब तक क्या-क्या हुआ है? भारत ने कौन-कौन से कदम उठाकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले पड़ोसी को घेरा है? इस सिलसिले में भारत की सबसे ताजा कार्रवाई क्या है? राजनीतिक स्तर पर कैसे नेता और सियासी दल एकजुट हुए हैं? आइये जानते हैं...
विज्ञापन


Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंक पर प्रहार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; डोडा में 13 ठिकानों पर छापेमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

1. पहले जानें- पहलगाम में आतंकी हमले में क्या हुआ था?

2. भारत ने कैसे दिया जवाब, क्या तैयारी? 


(i). राजनयिक/कूटनीतिक स्तर पर

(ii) सैन्य स्तर पर
भारतीय नौसेना ने पश्चिमी समुद्री क्षेत्र (अरब सागर) में गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत आईएनएस सूरत से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। दूसरी तरफ सबसे उन्नत विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को भी अरब सागर में तैनात कर दिया। वहीं, वायुसेना ने मध्यक्षेत्र में राफेल और सुखोई-30 जंगी जहाजों के साथ युद्धाभ्यास ‘आक्रमण’ शुरू किया है। इसके तहत पहाड़ी और जमीनी लक्ष्यों पर हवाई हमलों का अभ्यास भी किया।

वायुसेना के उपकरणों को पूर्वी सेक्टर से सेंट्रल सेक्टर के लिए रवाना किया गया। इस युद्धाभ्यास में पायलट असली युद्धक परिस्थितियों में अभ्यास किया, जिससे जंग के हालात का अनुभव हासिल हो सके। यह अभ्यास वायुसेना के दो स्क्वाड्रन की अगुवाई में हुआ और इसमें सुखोई एसयू-30 भी शामिल हैं। राफेल विमान हरियाणा के अंबाला और पश्चिम बंगाल के हाशिमपुरा में तैनात हैं। अभ्यास में हवा से हवा में मार करने वाले अति उन्नत मीटियोर और लंबी दूरी तक सटीक निशाना लगाने वाले मिसाइल संयक्ष का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही वायुसेना के अन्य स्क्वाड्रन भी बड़े स्तर पर तैयारी में जुटे बताए जा रहे हैं। इनमें खासतौर पर मिराज-2000 युद्धक विमान को तैयार किया जा रहा है।

इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान की सीमा से लगते क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी। गुजरात से लगे समुद्री तट पर चौकसी बढ़ा दी गई। इसके अलावा राजस्थान में पाकिस्तान से लगते बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। 

पहलगाम हमले पर विवादित बयान: 'आतंकियों के पास पूछने का समय होता है क्या?' एक और कांग्रेस विधायक की फिसली जुबान

4. कला-खेल के क्षेत्र में 

पहलगाम हमले के बाद कला और खेल के क्षेत्र में भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने का फैसला किया। 

(i). कला के क्षेत्र में
पहलगाम हमले के बाद भारत की पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक साथ आ गई। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार, संजय दत्त ने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई। इसके अलावा दक्षिण भारत से भी जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन समेत कई बड़ी हस्तियों ने इन हमलों पर दुख जताया और न्याय की उम्मीद जताई। 



(ii). खेल के क्षेत्र में 
दूसरी तरफ खेल के क्षेत्र में भारत के साथ-साथ दुनियाभर की हस्तियों ने पहलगाम हमले पर दुख जताया। आईपीएल के मैच में देश के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान और आईपीएल में हैदराबाद की कप्तानी कर रहे पैट कमिंस ने कहा कि यह हमारे लिए भी दिल दहला देने वाला है, हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। 

Pahalgam Terror Attack: आतंकवाद या उग्रवाद तब खत्म होगा जब लोग हमारे साथ होंगे; बोले सीएम उमर अब्दुल्ला

दूसरी तरफ भारत ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाले सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप से भी नाम वापस ले लिया। इसके अलावा खबरें आईं कि भारत पुरुष हॉकी एशिया कप के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा न देने की तैयारी कर रहा है। यह टूर्नामेंट हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर के तौर पर भी अहम होंगे।

5. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर


पहलगाम में बर्बर आतंकी हमला मामले में अमेरिका, रूस, इस्राइल, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान जैसे देश पहले ही भारत के रुख का समर्थन कर चुके हैं। वहीं मुस्लिम देशों में धमक रखने वाले सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश आर्थिक और कूटनीतिक कारणों से विश्व व्यवस्था (ग्लोबल ऑर्डर) में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण भारत के ज्यादा करीब आए।

भारत ने अमेरिका, इस्राइल और स्पेन के राजनयिकों को शुक्रवार को आतंकवाद के खिलाफ जंग की जानकारी दी। इस्राइली राजदूत रियुवेन अजार ने कहा कि हमने भीषण आतंकी हमले के लिए संवेदनाएं प्रकट कीं। यह महत्वपूर्ण क्षण है। हम भारत के साथ खड़े हैं। 

6. डिजिटल दुनिया में

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उकसाने वाली और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री फैलाने के आरोप में भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन चैनलों के कुल 6.3 करोड़ सब्सक्राइबर थे। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर की गई है। 

ब्लॉक किए गए चैनलों में पाकिस्तानी समाचार चैनल Dawn, Samaa TV, ARY News, Bol News, Raftar, Geo News और Suno News शामिल हैं। साथ ही पत्रकारों इर्शाद भट्टी, असमा शिराज़ी, उमर चीमा और मुनीब फारूक के यूट्यूब चैनल भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इसके अलावा The Pakistan Reference, Samaa Sports, Uzair Cricket और Razi Naama जैसे अन्य प्लेटफॉर्म भी इस सूची में हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक ये यूट्यूब चैनल भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठे, भ्रामक और उकसाऊ दुष्प्रचार कर रहे थे, खासकर पहलगाम हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए थे। इस हमले में 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी नागरिक की नृशंस हत्या कर दी गई थी।

भारत सरकार ने बीबीसी की पहलगाम आतंकी हमले पर की गई रिपोर्टिंग पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। BBC ने अपनी एक रिपोर्ट में, जिसका शीर्षक था "Pakistan suspends visas for Indians after deadly Kashmir attack", इस आतंकी घटना को "मिलिटेंट अटैक" (उग्रवादी हमला) बताया। इस शब्दावली से नाराज होकर नरेंद्र मोदी सरकार ने बीबीसी इंडिया की प्रमुख जैकी मार्टिन को औपचारिक पत्र लिखा है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पत्र में भारत सरकार ने साफ कहा है कि बीबीसी का यह शब्द चयन घटना की गंभीरता और आतंकवाद की वास्तविकता को कमतर दर्शाता है। इसके अलावा सरकार ने यह भी सूचित किया कि आगे से विदेश मंत्रालय बीबीसी की रिपोर्टिंग पर बारीकी से नजर रखेगा। भारत का कहना है कि इस प्रकार की रिपोर्टिंग न केवल भ्रामक है बल्कि आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे को हल्के में लेने जैसा है, जो कि अस्वीकार्य है।

7. राजनीतिक जगत में

इस पूरे मामले में देश के नेताओं की बयानबाजी को दो हिस्से में देख सकते हैं। पहला पाकिस्तानी नेताओं पर हमारे नेताओं की प्रतिक्रिया और दूसरा आतंकी हमले पर हमारे नेताओं की प्रतिक्रिया। पहले हिस्से की बात करें तो पाकिस्तानी नेताओं के बयान का हमारे देश के नेताओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्ष के नेताओं ने बयान इसमें शामिल हैं।  
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि  पाकिस्तान हमेशा परमाणु शक्ति होने की बात करता है। उसे याद रखने की जरूरत है कि अगर वे किसी देश में घुसकर निर्दोष लोगों को मारते हैं, तो वह देश चुप नहीं बैठेगा। सरकार कोई भी हो, हमारी जमीन पर हमारे लोगों को मारकर और धर्म के आधार पर उन्हें निशाना बनाकर किस दीन की बात कर रहे हैं? आपने आईएसआईएस की तरह काम किया है। 



इसी तरह कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बिलावल भुट्टो को जवाब देते हुए कहा कि यह केवल भड़काऊ बयानबाजी है। पाकिस्तान के खिलाफ हमारी कोई साजिश नहीं है, लेकिन अगर वे कुछ करते हैं, तो उन्हें जवाब के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर खून बहेगा, तो यह संभवतः हमारी तुलना में उनकी तरफ ज्यादा बहेगा। बिलावल ने कहा था कि सिंधु नदी हमारा दरिया है। इसमें या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed