फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pahalgam terror attack due to intelligence failure says Former Army Chief Shankar Roychowdhury

Pahalgam Attack: 'पहलगाम आतंकी हमला हमारी खुफिया विफलता', पूर्व सेना प्रमुख बोले- अब बस बहुत हुआ

Fri, 25 Apr 2025 02:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 25 Apr 2025 02:53 PM IST
सार

रिटायर्ड जनरल शंकर रॉय चौधरी ने कहा कि 'इतनी संख्या में आतंकवादी सीमापार कैसे आ गए, इसकी जांच होनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सिर्फ कूटनीतिक दबाव बनाना ही काफी नहीं है बल्कि सैन्य कार्रवाई भी होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Pahalgam terror attack due to intelligence failure says Former Army Chief Shankar Roychowdhury
पहलगाम में आतंकी हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

थल सेना के पूर्व प्रमुख रिटायर्ड जनरल शंकर रॉय चौधरी का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमला एक खुफिया विफलता है और उन्होंने शीर्ष स्तर पर इसकी जवाबदेही तय करने की मांग की। भारतीय सेना के 18वें जनरल रहे शंकर रॉय चौधरी ने कहा कि मुझे शक है कि यह खुफिया विफलता है। किसी को तो इस लापरवाही का जवाब देना चाहिए। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


'पहलगाम हमला खुफिया विफलता, इसकी जांच होनी चाहिए'
पूर्व आर्मी चीफ ने कहा कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका है, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की आतंकियों ने हत्या कर दी। इस हमले के पीछे आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के प्रोक्सी संगठन द रेजिस्टेंट फ्रंट (टीआरएफ) का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। रिटायर्ड जनरल शंकर रॉय चौधरी ने कहा कि 'इतनी संख्या में आतंकवादी सीमापार कैसे आ गए, इसकी जांच होनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सिर्फ कूटनीतिक दबाव बनाना ही काफी नहीं है बल्कि सैन्य कार्रवाई भी होनी चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'बालाकोट की तरह फिर जवाब देने का समय आ गया है', पहलगाम हमले पर भड़के पूर्व एयर चीफ अरूप राहा
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमें सख्त संदेश देने की जरूरत'
पूर्व सेना प्रमुख शंकर रॉय चौधरी ने कहा कि 'हमें सख्त जवाब देने की जरूरत है। मुझे तो ऐसा ही लगता है। हालांकि हमें अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का भी ध्यान रखना चाहिए। अब बस बहुत हुआ।' आतंकियों को स्थानीय मदद मिलने की आशंका पर उन्होंने कहा कि 'मैं दावे से नहीं कह रहा हूं, लेकिन हमें अपने आंख और कान खुले रखने चाहिए। पाकिस्तान और आईएसआई हमेशा सक्रिय रहते हैं। हमारे पास भी अपनी खुफिया एजेंसी है। हमें भी उसका प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।' पाकिस्तान आर्मी चीफ के टू नेशन थ्योरी को लेकर दिए गए बयान पर शंकर रॉय चौधरी ने कहा कि 'पाकिस्तान में यही एक चीज है, जो काम करती है, लेकिन आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।'

ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: जवाबी एक्शन की दहशत के बीच पाकिस्तान पर सात बड़े 'हमले', जानें सरकार ने अब तक क्या-क्या किया


संबंधित वीडियो



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed