फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pahalgam terror attack ex air chief arup raha ciltes uri balakot

Pahalgam Attack: 'बालाकोट की तरह फिर जवाब देने का समय आ गया है', पहलगाम हमले पर भड़के पूर्व एयर चीफ अरूप राहा

Fri, 25 Apr 2025 11:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 25 Apr 2025 11:32 AM IST
सार

पूर्व एयर चीफ ने कहा कि 'पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को 1971 के युद्ध के दौरान आत्मसमर्पण करना पड़ा था। अब यह पूरी दुनिया के सामने भीख का कटोरा फैला रहा है। ऐसे समय में भी पाकिस्तान की सेना आतंकी घटनाओं को बढ़ावा दे रही है।'

विज्ञापन
pahalgam terror attack ex air chief arup raha ciltes uri balakot
Indian Army - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पहलगाम हमले को लेकर पूरे देश में गम और गुस्से का वातावरण है। लोग आतंकियों की कायराना हरकत का बदला लेने की मांग कर रहे हैं। अब पूर्व वायु सेना प्रमुख अरूप राहा ने भी पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई करने की जोरदार वकालत की है। उन्होंने कहा कि भारत ने उस मिथक को तोड़ा है कि दो परमाणु संपन्न देशों में युद्ध नहीं हो सकता और एक बार उरी हमले के जवाब में और दूसरी बार पुलवामा के जवाब में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


'भारत ने मिथक तोड़ा'
पूर्व एयर चीफ ने कहा कि 'यह जरूरी हो गया है कि भारतीय सशस्त्र बल फिर से जवाबी कार्रवाई करें ताकि हमारे दुश्मनों को पता चल सके कि उनका पाला किससे पड़ा है। ऐसा करने की आज बहुत जरूरत है।' उन्होंने कहा कि 'भारत जवाबी कार्रवाई कब और कैसे करेगा ये तो मैं नहीं बता सकता, लेकिन इतना कह सकता हूं कि भारत ने पहले भी बालाकोट और उरी के समय भी ऐसा किया था। हमें ऐसा करने की आदत है और हम फिर से ये कर सकते हैं। भारत ने उस मिथक को तोड़ दिया है कि दो परमाणु संपन्न शक्तियां एक दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं कर सकतीं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भावुक कर देंगी पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की अंतिम विदाई की ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


'निगरानी को मजबूत करने की जरूरत'
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को कम किया है। साथ ही सिंधु जल समझौता भी बर्खास्त कर दिया है। अटारी सीमा को बंद कर दिया गया है और पाकिस्तान के सभी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है। वायुसेना के पूर्व प्रमुख अरूप राहा ने कहा कि पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को 1971 के युद्ध के दौरान आत्मसमर्पण करना पड़ा था। अब यह पूरी दुनिया के सामने भीख का कटोरा फैला रहा है। ऐसे समय में भी पाकिस्तान की सेना आतंकी घटनाओं को बढ़ावा दे रही है।' पूर्व अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी घुसपैठ को रोकने के लिए उपग्रह तस्वीरों, ड्रोन्स और यूएवी जैसी उन्नत तकनीकों से निगरानी करने की जरूरत है, साथ ही मानव खुफिया निगरानी को भी मजबूत करने की जरूरत है। राहा ने कहा कि खुफिया निगरानी की चूक का हमने पहले भी खामियाजा उठाया है और इस बार भी हमें नुकसान उठाना पड़ा है। 

ये भी पढ़ें- Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद अब तक कब और क्या-क्या हुआ, कहा-कहां अलर्ट, कैसे हो रही जवाब देने की तैयारी?



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed