फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pahalgam Attack: From warning to bring Pakistan to its knees to advice to Indians, know who said what

Pahalgam Attack: पाकिस्तान को घुटनों पर लाने की चेतावनी से लेकर भारतीयों को नसीहत तक, जानिए किसने क्या कहा

Sun, 27 Apr 2025 10:18 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 27 Apr 2025 10:18 AM IST
सार

भारत में पाकिस्तान की कायरना हरकत की निंदा की जा रही है। धु जल संधि को रोकने के बिलावल भुट्टो के बयान का केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने भी पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: From warning to bring Pakistan to its knees to advice to Indians, know who said what
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : ANI

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान घिरा हुआ है। भारत के नेता भी पाकिस्तान की करतूतों और बेशर्म हरकत की निंदा कर रहे हैं। किसी ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाने की चेतावनी दी है, तो कोई भारतीयों की नसीहत दे रहा है। सिंधु जल संधि को रोकने के बिलावल भुट्टो के बयान का केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने भी पाकिस्तान की हरकत की निंदा की। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैंने बिलावल भुट्टो का बयान सुना है। उनसे कहो कि वे कहीं पानी में कूद जाएं। जब पानी ही नहीं होगा तो वे कैसे कूदेंगे? ऐसे बयानों को सम्मान न दें। उन्हें यह बात समझ में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना स्पष्ट रूप से पड़ोसी राज्य द्वारा किया गया सीमा पार आतंकी हमला है और वे इसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले की तरह अब कोई भी कारोबार जारी नहीं रहेगा। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और यह तो बस शुरुआत है। आतंकी जीवन के सबसे मौलिक अधिकार को छीन लेते हैं। इसकी पूरी दुनिया निंदा कर रही है। पाकिस्तान न केवल एक दुष्ट देश है, बल्कि यह एक पतनशील देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन के पाकिस्तान उच्चायोग में गला काटने के इशारे वाली हरकत को लेकर पुरी ने कहा कि यह राज्य प्रायोजित आतंकवाद है। हम उस बिंदु पर पहुंच गए हैं जहां उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। अगर पाकिस्तान सोचता है कि वह सिंधु जल संधि के निलंबन से बच सकता है तो मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। 

ये भी पढ़ें: अब दुश्मनों की खैर नहीं, अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोतों ने दागीं एंटी-शिप मिसाइलें

Pahalgam Attack: From warning to bring Pakistan to its knees to advice to Indians, know who said what
पीयूष गोयल - फोटो : ANI
जब तक भारतीय देशभक्ति नहीं समझेंगे, तब तक आतंकी हमले परेशान करेंगे: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहलगाम जैसे आतंकी हमले तब तक देश को परेशान करते रहेंगे जब तक 140 करोड़ भारतीय देशभक्ति और राष्ट्रवाद को अपना सर्वोपरि धर्म नहीं मानेंगे। इस तरह के कृत्य कभी भी भारत की भावना को नहीं तोड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास से कश्मीर में पर्यटन शीघ्र ही बहाल होगा और तीर्थयात्री अपनी अमरनाथ यात्रा जारी रख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत का बढ़ता वैश्विक कद कुछ ताकतों को परेशान कर रहा है। ये घटनाएं उन ताकतों के हताशा भरे अंतिम प्रयासों को दर्शाती हैं। यह एक असहनीय हमला है, लेकिन हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। जिस तरह हम नक्सलवाद को तेजी से खत्म कर रहे हैं, उसी तरह हम आतंकवाद को भी परास्त करेंगे। भारत की ताकत और दृढ़ संकल्प अडिग है।

पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने के सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा कि हमने पहले ही उनके देश छोड़ने की घोषणा कर दी है और सूचित कर दिया है। किसी को भी यहां अवैध रूप से रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भारत के लोगों में शक्ति, साहस और आत्मविश्वास है। पर्यटन जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगा, तीर्थयात्री अपनी अमरनाथ यात्रा जारी रखेंगे और कश्मीर प्रगति के पथ पर मजबूती से बना रहेगा। इसे कोई नहीं रोक सकता। 

ये भी पढ़ें: 'आतंकी ये याद रखें, गीता की धरती है भारत', पहलगाम हमले पर भड़के आचार्य प्रशांत
 

Pahalgam Attack: From warning to bring Pakistan to its knees to advice to Indians, know who said what
रिटायर्ड मेजर जनरल (डॉ) जीडी बख्शी - फोटो : X @GeneralBakshi
गर्दन काटना केवल तुम्हारा काम नहीं: जीडी बख्शी
रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि गर्दन काटना केवल तुम्हारा काम नहीं है। हमारे पास भी हथियार हैं। अगर पाकिस्तान ऐसी उल्टी-सीधी और जानवरों जैसी हरकत करेगा तो उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। हम फिर भी काफी सभ्य हैं। हम पाकिस्तान के स्तर तक नहीं जा सकते। हमारे पास भी काफी हथियार हैं। ताकतवर एयरफोर्स है। 2019 में हमारे पास न तो राफेल थे, न आधुनिक मिसाइल थीं, मगर अब हमारे पास कई आधुनिक मिसाइल हैं। कोशिश तो करो कुछ करने की। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जो अपने एफ 16 लिए घूम रहा है उसमें से 50 फीसदी तो उड़ ही नहीं सकते हैं। खबरें आईं हैं कि उन पर काम हो रहा है। वे काफी पुराने जेट फाइटर प्लेन हो गए हैं। जे-75 जेट्स में से आधों के रडार काम नहीं कर रहे हैं। पाकिस्तान का आर्मी चीफ परेशान है। वह कह रहा है कि थोड़ा टाइम दीजिए कि मैं इन्हें ठीक कर लूं। अब हमें जो करना है कर देना चाहिए। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed