{"_id":"680db305b12971be0004d690","slug":"acharya-prashant-on-pahalgam-terror-attack-said-india-is-land-of-gita-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: 'आतंकी ये याद रखें, गीता की धरती है भारत', पहलगाम हमले पर भड़के आचार्य प्रशांत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pahalgam Attack: 'आतंकी ये याद रखें, गीता की धरती है भारत', पहलगाम हमले पर भड़के आचार्य प्रशांत
Sun, 27 Apr 2025 10:09 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:09 AM IST
सार
आचार्य प्रशांत ने कहा कि 'पहलगाम आतंकी हमला सिर्फ कुछ लोगों द्वारा की गई निर्दयता की घटना नहीं है, बल्कि यह उस नफरत का नतीजा है, जो जड़ें जमा चुकी है और हमें बतौर राष्ट्र इसका सामना करना होगा।'
विज्ञापन
आचार्य प्रशांत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम हमले को लेकर देश के हर वर्ग में गम और गुस्सा है। आध्यात्म से जुड़े लोग भी पहलगाम हमले को लेकर आतंकवाद को कोस रहे हैं। मशहूर लेखक और प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के प्रमुख आचार्य प्रशांत ने भी पहलगाम हमले पर गुस्सा जाहिर करते हुए आतंकियों को चेतावनी दी कि भारत, गीता की धरती है और गीता को मानने वाले कभी भी अन्याय के खिलाफ घुटने नहीं टेकेंगे।
'कट्टर अज्ञानता के सामने घुटने नहीं टेकेंगे'
आचार्य प्रशांत ने कहा कि 'जो लोग आतंक फैला रहे हैं, उन्हें ये याद रखना चाहिए कि भारत, गीता की धरती है और इसके मानने वाले कभी भी कट्टर अज्ञानता के खिलाफ घुटने नहीं टेकेंगे। गीता में अन्याय के खिलाफ आत्मसमर्पण करने, हार मानने और जीवन के युद्ध से भाग जाने की मनाही है।' आचार्य ने कहा कि 'गीता सिर्फ अमूर्त विचारों का दर्शन नहीं है बल्कि ये साहस से जिंदगी जीने का प्रैक्टिकल मैनुअल है। डर, नफरत और हिंसा आपको चुनौती देंगे, लेकिन गीता कहती है कि हम अपनी आंखें खोलें और सच्चाई को स्वीकारें और पूरी ताकत और स्पष्टता से उसका जवाब दें। जब आप सच के साथ होते हैं तो आपको डर नहीं लगता।'
ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर से आतंक का सफाया करने की मुहिम; पाकिस्तानी दहशतगर्दों के मददगारों के चेहरे बेनकाब
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम पर
आचार्य प्रशांत ने कहा कि 'पहलगाम आतंकी हमला सिर्फ कुछ लोगों द्वारा की गई निर्दयता की घटना नहीं है, बल्कि यह उस नफरत का नतीजा है, जो जड़ें जमा चुकी है और हमें बतौर राष्ट्र इसका सामना करना होगा।' बीती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह हमला आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ द्वारा किया गया। पहलगाम हमले के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है और साथ ही सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें- Indian Army: डर की वजह से छटपटा रहा पाकिस्तान, एलओसी पर लगातार तीसरे दिन फायरिंग; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
संबंधित वीडियो