फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pager blasts Kerala police checks Rinson's family background BJP leader called him 'son of the nation'

Lebanon pager blasts: रिनसन के परिवार का बैकग्राउंड चेक करने पहुंची केरल पुलिस, BJP नेता ने बताया- देश का बेटा

Sun, 22 Sep 2024 01:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Sep 2024 01:54 PM IST
सार

pager blasts लेबनान धमाकों की जांच में एक भारतीय का नाम सामने आया है। इस भारतीय की पहचान केरल के वायनाड से ताल्लुक रखने वाले रिनसन जोस के रूप में हुई है। रिनसन जोस के पास अब नॉर्वे की नागरिकता है।

विज्ञापन
pager blasts Kerala police checks Rinson's family background BJP leader called him 'son of the nation'
भारतीय मूल के रिनसन जोस - फोटो : Linkdin/ Rinson Jose

विस्तार

लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट में भारतीय मूल के नागरिक रिनसन जोस का नाम सामने आया है। केरल से संबंध रखने वाले रिनसन इस समय यूरोपीय देश नॉर्वे में रहते हैं। पेजर ब्लास्ट में नाम जुड़ने के बाद केरल पुलिस ने रविवार को उनके परिवार की पृष्ठभूमि की जांच की है। इस लिंक के सामने आने के बाद बीजेपी के एक नेता ने रिनसन को 'देश का बेटा' बताते हुए सुरक्षा की मांग की। 
विज्ञापन


 परिवार का बैकग्राउंड चेक करने पहुंची पुलिस
 केरल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, यह कोई केस या जांच नहीं है। हमारी विशेष शाखा के अधिकारियों ने बस उस परिवार की पृष्ठभूमि की जांच की है। इसमें कुछ भी नया नहीं है; जब भी ऐसी खबरें सामने आती हैं, तो ऐसी जांच की जाती है।
विज्ञापन


इस मामले पर बोलते हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस लिंक के सामने आने के बाद मनंतावडी के पास के इलाके में "एहतियाती गश्त" शुरू कर दी गई है, जहाँ उनका परिवार रहता है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने पुलिस सुरक्षा का अनुरोध नहीं किया है। बता दें कि, एक दशक पहले नौकरी के लिए विदेश गए रिनसन अब नॉर्वे के नागरिक हैं। यही नहीं रिनसन और हंगरी की एक कंपनी की सीईओ क्रिस्टियाना बार्सोनी के बीच भी गठजोड़ की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी ने की परिवार के सुरक्षा की मांग
इस बीच केरल बीजेपी के एक नेता संदीप जी वारियर ने रिनसन और उनके परिवार की सुरक्षा की मांग की है। भाजपा के राज्य समिति सदस्य वारियर ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, वह हमारे देश का बेटा है। वह मलयाली है। किसी भी कीमत पर हमें रिनसन और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।

रिनसर ने 10 साल पहले छोड़ दिया था भारत
रिनसन के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मीडिया से पता चली। रिश्तेदार ने बताया कि, वह यहीं वायनाड में पले-बढ़े और रिनसन ने केरल और बाहर दोनों जगहों से पढ़ाई की है। एमबीए पूरा करने के बाद उन्होंने 10 साल पहले भारत छोड़ दिया था। वह एक कंपनी में नौकरी करने से पहले विदेश में पढ़ाई कर रहे थे। जहां तक हमें पता है, वह वर्तमान में नॉर्वे में एक कंपनी में काम कर रहे हैं। 

रिश्तेदार ने आगे बताया कि, रिनसन आखिरी बार पिछले साल नवंबर में केरल आए थे और जनवरी में वापस चले गए थे। मुझे नहीं पता कि, रिनसन का नॉर्वे में खुद का बिजनेस है या नहीं। लेकिन उनकी पत्नी भी किसी कंपनी में काम करती हैं। 


उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें आने के दो या तीन दिन पहले ही मैंने रिनसन से बात की थी। हमें 100 प्रतिशत यकीन है कि वह कोई गलत काम नहीं करेगा। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह परिवार को मुश्किल स्थिति में न डाले। रिनसन के परिवार के एक पड़ोसी ने कहा कि, "उनके या उनके परिवार के बारे में कहने के लिए कुछ भी बुरा नहीं है। हमारे लिए उनकी प्रतिष्ठा बेदाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed