फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padmakumar RSS leader has return to the Sangh Parivar

माकपा में शामिल होने के चार दिन बाद संघ में वापस लौटे आरएसएस नेता

Fri, 02 Dec 2016 11:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Padmakumar RSS leader has return to the Sangh Parivar
RSS - फोटो : File Photo

‘नोटबंदी और राजनीतिक हिंसा’ के विरोध के तौर पर चार दिन पहले माकपा में शामिल होने वाले स्थानीय आरएसएस नेता ने संघ परिवार में वापसी कर ली है।

विज्ञापन

‘हिंदू ऐक्य वेदी’ के पूर्व प्रांत सचिव पी पद्मकुमार संघ के साथ अपने चार दशक लंबे संबंध तोड़कर 27 नवंबर को माकपा में शामिल हो गए थे। माकपा जिला सचिव अनावूर नागप्पन की उपस्थिति में पद्मकुमार ने मीडिया को बताया था कि भाजपा-संघ के ‘राजनीतिक हिंसा’ और ‘अमानवीय रुख’ से उकताकर उन्होंने माकपा में शामिल होने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


बहरहाल, बृहस्पतिवार शाम युवा मोर्चा की ओर से आयोजित एक बैठक में पद्मकुमार ने संघ परिवार में अपनी वापसी की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि माकपा में रहने के दौरान उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे कोई राष्ट्रवादी आईएस आतंकवादियों के बीच फंस गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 27 नवंबर को हुई प्रेस कांफ्रेंस में माकपा नेताओं ने जो प्रेस विज्ञप्ति वितरित की उसमें उनके विचारों को शामिल नहीं किया गया था। माकपा में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए पद्मकुमार ने कहा था कि वह आरएसएस के अमानवीय रवैये और राजनीतिक हिंसा के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed