Padma Awards: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार 2025, कई क्षेत्रों की इन हस्तियों को मिला सम्मान
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए हैं। बता दें कि, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों - पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कई विषयों जैसे कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा और साहित्य आदि में दिए जाते हैं।
विस्तार
पद्म विभूषण - एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
इस कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर को फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, संपादक और वक्ता, को मलयालम भाषा, साहित्य और सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। बता दें कि, एमटी वासुदेवन नायर अमर उजाला शब्द सम्मान के सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ से भी सम्मानित थे।
#PadmaAwards2025 ||
श्री एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत), प्रख्यात मलयालम लेखक, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, संपादक और वक्ता, को मलयालम भाषा, साहित्य और सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।#DroupadiMurmu | @rashtrapatibhvn | @mygovindia pic.twitter.com/4KuWp58w6Iविज्ञापन विज्ञापन— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
यह भी पढ़ें - Padma Awards: एमटी वासुदेवन नायर को पद्म विभूषण, अमर उजाला शब्द सम्मान के अलंकरण 'आकाशदीप' से भी नवाजे गए थे
पद्म विभूषण - डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
तेलंगाना के प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को एंडोस्कोपी में उनकी अभूतपूर्व नैदानिक प्रगति और अग्रणी चिकित्सा अनुसंधान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
#PadmaAwards2025 ✨
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) April 28, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में तेलंगाना के प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को एंडोस्कोपी में उनकी अभूतपूर्व नैदानिक प्रगति और अग्रणी चिकित्सा अनुसंधान के लिए पद्म विभूषण से… pic.twitter.com/Ow7c8LeJAf
डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण
इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कला और संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। बता दें कि, डॉ.सुब्रमण्यम विख्यात वायलिन वादक हैं। वे कर्नाटक और पश्चिमी संगीत में पारंगत हैं इसके साथ ही वे संगीत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाने जाते हैं।
🔹राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कला - संगीत के क्षेत्र में अपूर्व योगदान हेतु डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) April 28, 2025
🔹डॉ.सुब्रमण्यम विख्यात वायलिन वादक हैं। वे कर्नाटक एवं पश्चिमी संगीत में पारंगत हैं एवं संगीत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट शैली के लिए… pic.twitter.com/6GEKdgD4tt
पद्म विभूषण - ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
वहीं जापान के दिवंगत उद्योगपति ओसामु सुजुकी, जो सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रमुख थे, को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से मरणोपरांत (व्यापार और उद्योग में) सम्मानित किया गया है। बता दें कि, ओसामु सुजुकी को भारत को अपने दूसरे घर के रूप में मानते थे। उनके बेटे और सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत), जापान के ऑटोमोटिव उद्योग में विश्व स्तर पर प्रसिद्ध नाम, को उनके असाधारण नेतृत्व के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
▪️क्षेत्र - व्यापार और उद्योग#DroupadiMurmu | #PeoplesPadma | @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/spEkm8VGyk
यह भी पढ़ें - Padma Awards: दो अमेरिकी वैज्ञानिकों विनोद धाम और अजय भट्ट को पद्म सम्मान; दिवंगत ओसामु सुजुकी को पद्म विभूषण
पद्म भूषण - विनोद कुमार धाम
विनोद कुमार धाम, अमेरिका में रहने वाले एक व्यवसायी और प्रौद्योगिकीविद् हैं, जिन्हें विज्ञान और इंजीनियरिंग में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर विनोद धाम, जिन्हें 'पेंटियम चिप के जनक' के रूप में भी जाना जाता है।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
श्री विनोद कुमार धाम, अमेरिका में रहने वाले एक व्यवसायी और प्रौद्योगिकीविद् हैं, जिन्हें विज्ञान और इंजीनियरिंग में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
▪️विज्ञान और इंजीनियरिंग#PeoplesPadma | #PadmaAwards | @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/7qdL2ySJr7
पद्म श्री - स्टीफन नैप (अमेरिकी लेखक)
वैदिक संस्कृति और अध्यात्म पर अपने लेखन के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और शोधकर्ता स्टीफन नैप को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
#WATCH | American author & researcher known for his writing on Vedic culture and spirituality, Stephen Knapp receives Padma Shri award from President Droupadi Murmu for his contribution to the field of Literature and Education.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/ulrCO68AMh
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है घोषणा
पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) को सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया है।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता श्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) को सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
▪️सार्वजनिक मामलों#PeoplesPadma | #PadmaAwards | @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/af7grxwLSl
पद्म भूषण - डॉ. अर्कलगुड अनंतरमैया सूर्य प्रकाश
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अर्कलगुड अनंतरमैया सूर्य प्रकाश - जो लोकतंत्र और संसदीय मुद्दों पर लिखने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
डॉ. अर्कलगुड अनंतरमैया सूर्य प्रकाश एक वरिष्ठ पत्रकार हैं - जो लोकतंत्र और संसदीय मुद्दों पर लिखने के लिए जाने जाते हैं।
साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।#PeoplesPadma | #PadmaAwards pic.twitter.com/fXtsB64J3B
पद्मश्री - डॉ. पवन कुमार गोयनका
डॉ. पवन कुमार गोयनका को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। ऑटोमोटिव से लेकर अंतरिक्ष तक के क्षेत्रों में दशकों तक काम करने वाले उद्योग जगत के दिग्गज पवन कुमार गोयनका ने महिंद्रा को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
राष्ट्रपति #DroupadiMurmu ने डॉ. पवन कुमार गोयनका को पद्मश्री से सम्मानित किया।
ऑटोमोटिव से लेकर अंतरिक्ष तक के क्षेत्रों में दशकों तक काम करने वाले उद्योग जगत के दिग्गज। महिंद्रा को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। pic.twitter.com/1JOU6sSsLp
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। दिग्गज अभिनेता शेखर कपूर, क्रिकेटर अश्विन, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं एआईजी हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष डी नागेश्वर रेड्डी, वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम और तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण उर्फ बलैया को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत), सुब्रमण्यम, रेड्डी और मलयालम लेखक एवं फिल्म निर्देशक एम टी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। जबकि 10 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इनमें पंकज उधास (मरणोपरांत), भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), बालकृष्ण, शेखर कपूर, पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, तमिल अभिनेता एस अजित कुमार, जाइडस लाइफसाइंसेज के चेयरपर्सन पंकज पटेल और भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर विनोद धाम शामिल हैं।
आज के कार्यक्रम में 57 प्रमुख हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इनमें अरुंधति, उद्योगपति पवन कुमार गोयनका, वन्यजीव शोधकर्ता और मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्लीऔर कुशल कठपुतली कलाकार भीमाव्वा डोड्डाबलप्पा शिलेक्याथरा शामिल हैं। पूर्व एम्स और एसजीपीजीआई निदेशक एके महापात्रा और पंजाबी गायक जसपिंदर नरूला कौल को भी पद्मश्री प्रदान दिया गया। इस वर्ष पद्म पुरस्कार 30 गुमनाम नायकों को दिए गए। इनमें 100 वर्षीय लीबिया लोबो सरदेसाई भी शामिल हैं, जिन्होंने गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्री शेखर कपूर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
▪️कला - फिल्म निर्माण #PeoplesPadma | #PadmaAwards | @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/NyIZJpY2Ye
पद्म भूषण - अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण
आंध्र प्रदेश के निवासी तेलुगु अभिनेता और राजनीतिज्ञ नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। पांच दशकों के करियर में उन्होंने भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
आंध्र प्रदेश के लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता और राजनीतिज्ञ श्री नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
पांच दशकों के करियर में उन्होंने भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।
▪️ कला अभिनय #PeoplesPadma | #PadmaAwards pic.twitter.com/V7Ta5kyrN5
पद्म भूषण - एस. अजित कुमार
तमिल फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और रेसिंग ड्राइवर एस. अजित कुमार को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
श्री एस. अजित कुमार एक लोकप्रिय तमिल फिल्म अभिनेता और रेसिंग ड्राइवर हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
▪️कला - फिल्म अभिनय #PeoplesPadma | #PadmaAwards | @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/rjHn5fZvuy
पद्म भूषण - पंकज केशुभाई उधास (मरणोपरांत)
प्रतिष्ठित गजल गायक पंकज केशुभाई उधास, जिन्होंने 4 दशकों में 60 से अधिक एल्बम और 500 से अधिक गजलों का योगदान दिया। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
श्री पंकज केशुभाई उधास एक प्रतिष्ठित ग़ज़ल गायक थे, जिन्होंने 4 दशकों में 60 से अधिक एल्बम और 500 से अधिक ग़ज़लों का योगदान दिया।
कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है।#PeoplesPadma | #PadmaAwards pic.twitter.com/AKdJ7l9xLS
इस वर्ष 139 लोगों को पद्म पुरस्कार
वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रपति ने युगल मामले सहित 139 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी है (युगल मामले में, पुरस्कार को एक माना जाता है)। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं में से 23 महिलाएँ हैं और सूची में विदेशी/ एनआरआई/ पीआईओ/ ओसीआई श्रेणी के 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।
पद्म भूषण - पी.आर. श्रीजेश
पी.आर. श्रीजेश हॉकी गोलकीपर हैं, वे दो बार ओलंपिक पदक, उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व के लिए सम्मानित किए जा चुके हैं। खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
श्री श्रीजेश पी.आर. हॉकी गोलकीपर हैं - 2 ओलंपिक पदक, उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व के लिए सम्मानित। खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
▪️खेल - हॉकी #PeoplesPadma | #PadmaAwards | @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/x2fkCtVgGn
पद्मश्री - रविचंद्रन आश्विन
जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन आश्विन को खेल क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह भारत के सफल स्पिनरों में शामिल हैं। अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट लिए हैं।
#PadmaAwards2025 ||
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 28, 2025
राष्ट्रपति #DroupadiMurmu ने रविचंद्रन आश्विन को खेल क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया।
▪️खेल - क्रिकेट #PeoplesPadma | #PadmaAwards | @rashtrapatibhvn | @ashwinravi99 pic.twitter.com/WJU8SqJ5jb
नागरिक अलंकरण समारोह-I इतने पुरस्कार दिए गए
गृह मंत्रालय की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए हैं।