फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MT Vasudevan Nair get Padma Vibhushan posthumously, Also honoured Amar Ujala Shabd Samman award 'Akashdeep'

Padma Awards: एमटी वासुदेवन नायर को पद्म विभूषण, अमर उजाला शब्द सम्मान के अलंकरण 'आकाशदीप' से भी नवाजे गए थे

Sat, 25 Jan 2025 10:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 25 Jan 2025 10:48 PM IST
सार

Padma Awards: प्रसिद्ध मलयालम लेखक एम.टी. वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। एमटी वासुदेवन नायर अमर उजाला शब्द सम्मान के सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ से सम्मानित थे।

विज्ञापन
MT Vasudevan Nair get Padma Vibhushan posthumously, Also honoured Amar Ujala Shabd Samman award 'Akashdeep'
एमटी वासुदेवन नायर को पद्म विभूषण सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार, फिल्मकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एमटी वासुदेवन नायर को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) दिया गया है। बता दें कि पद्म विभूषण पुरस्कार भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। एमटी वासुदेवन नायर का निधन 91 वर्ष की आयु में 25 दिसंबर 2024 को कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में हुआ था।
विज्ञापन


केरल के लिए यह गर्व का क्षण- केरल भाजपा अध्यक्ष
वहीं केरल भाजपा इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मलयालम के महान लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। मलयालम साहित्य में उनके कालजयी योगदान ने पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखा है। केरल के लिए यह गर्व का क्षण है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कई सम्मानों से नवाजे गए थे एमटी वासुदेवन नायर
साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्म भूषण और अमर उजाला शब्द सम्मान के सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ से सम्मानित नायर एमटी के नाम से लोकप्रिय रहे। उनका जाना, मलयालम साहित्य, संस्कृति और फिल्म जगत के लिए आघात है। उन्होंने मलयालम सिनेमा पर भी अमिट छाप छोड़ी। करीब 54 फिल्मों की पटकथा लिखते हुए उन्होंने सात फिल्मों का निर्देशन किया और पटकथा के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते। उनकी पटकथाएं एक किताब के रूप में उपलब्ध हैं।

एमटी नायर को केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, वायलर पुरस्कार, वल्लथोल पुरस्कार, एजुथाचन पुरस्कार, मातृभूमि साहित्य पुरस्कार और ओएनवी साहित्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कई वर्षों तक मातृभूमि इलस्ट्रेटेड वीकली के संपादक के रूप में भी काम किया। 2013 में उन्हें मलयालम सिनेमा में आजीवन उपलब्धि के लिए जे.सी. डेनियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2022 में उन्हें केरल सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान केरल ज्योति पुरस्कार मिला। नायर को साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए 1995 में सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ से सम्मानित किया गया था।


केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं के नामों का एलान किया है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों - पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कई विषयों जैसे कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा और साहित्य आदि में दिए जाते हैं। भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री भारत के चार सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed