फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padma award not received after 8 state governments and 7 governor recommend

पद्म पुरस्कार: नहीं चली माननीयों की सिफारिश

Mon, 19 Mar 2018 08:22 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Padma award not received after 8 state governments and 7 governor recommend
पद्म अवॉर्ड
आठ राज्य सरकारों, सात गवर्नर और 14 केंद्रीय मंत्रियों ने जिन नामों की सिफारिश की उन्हें इस साल के पद्म पुरस्कारों में जगह नहीं मिली। ये अवॉर्ड बीस मार्च और दो अप्रैल को दिए जाएंगे। गृह मंत्रालय के दस्तावेजों के मुताबिक 2018 के पद्म पुरस्कार के लिए राज्य सरकार, गवर्नर, केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व पद्म पुरस्कार विजेताओं और संगठनों की ओर से 35,595 सिफारिशें और नामांकन आए। 25 जनवरी को इनमें से 84 लोगों को यह सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इनमें से ज्यादातर नामों का चयन दस सदस्यीय चयन समिति ने किया। पुरस्कार पाने वाले ज्यादातर लोग गुमनाम हीरो थे, जिन्होंने अपना जीवन गरीबों और वंचितों के लिए काम करने में गुजार दिया।  
विज्ञापन


आरटीआई के तहत दी गई जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु ने छह नाम, हरियाणा ने पांच, जम्मू एवं कश्मीर ने नौ, कर्नाटक ने 44, उत्तराखंड ने 15, बिहार ने चार, राजस्थान ने चार और दिल्ली ने सात नामों की सिफारिश की थी। वहीं पश्चिम बंगाल के गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी ने 11, हरियाणा के कैप्टन सिंह सोलंकी ने सात, जम्मू एवं कश्मीर के एनएन वोहरा ने चार, उत्तर प्रदेश के राम नाइक ने दस नामों की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, मेनका गांधी, प्रकाश जावड़ेकर और राम विलास पासवान ने जिनकी सिफारिश की उन्हें भी पुरस्कार नहीं मिला। सिर्फ आदिवासी मामलों के मंत्री जुआल ओराम की दस में से एक सिफारिश मंजूरी की गई। असम राज्य सरकार की आठ में से एक, छत्तीसगढ़ की 13 में से एक, उत्तर प्रदेश की सात में से एक, महाराष्ट्र की 84 में से तीन और मध्य प्रदेश सरकार की नौ में से एक सिफारिश मंजूर की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed