फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P chidambaram says, CBI should question me, not harass Karti Chidambaram

चिदंबरम बोले- मुझसे पूछताछ करे CBI, मेरे बेटे को क्यों परेशान करते हो?

Fri, 15 Sep 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
अमर उजाला, टीम डिजिटल Updated Fri, 15 Sep 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
P chidambaram says, CBI should question me, not harass Karti Chidambaram
- फोटो : ani

एयरसेल मैक्सिस डील मामले में कार्ति चिदंबरम पर सीबीआई की कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्ति के पिता पी चिदंबरम ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाए हैं। चिदंबरम ने सीबीआई पर कार्ति को परेशान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट के जरिए कहा कि एयरसेल मैक्सिस डील केस में FIPB ने अनुशंसा की थी और मैने उसे अप्रूव किया था। सीबीआई को मुझसे पूछताछ करनी चाहिए वो कार्ति चिदंबरम को परेशान न करें।
विज्ञापन


पढ़ें: सीबीआई रेडः ये है चिदंबरम फैमिली और पीटर मुखर्जी के बीच का कनेक्‍शन
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम ने ये भी कहा कि सीबीआई इस मामले को लेकर गलत जानकारी फैला रही है। एरसेल मैक्सिस के मामले में एफआईपीबी के अधिकारियों ने सीबीआई के सामने बयान दर्ज कराए हैं, जो कि सही हैं।

सीबीआई के सामने पेश होने से कार्ति का इनकार

P chidambaram says, CBI should question me, not harass Karti Chidambaram

इससे पहले गुरुवार को कार्ति चिदंबरम ने एयरसेल मैक्सिस मामले में सीबीआई के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। सीबीआई ने 2006 में एयरसेल मैक्सिस में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को हरी झंडी दिए जाने के मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

एयरसेल मैक्सिस को एफडीआई की स्वीकृति दिए जाने के दौरान कार्ति के पिता पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे। कार्ति के वकील ने कहा कि वह सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। कार्ति ने अपने वकील के जरिये दलील दी है कि विशेष अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को छोड़ दिया है। इस संबंध में सारी प्रक्रियाएं भी खत्म कर दी गई हैं।

लिहाजा सीबीआई को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाने का कोई अधिकार नहीं है।मारीशस स्थित ग्लोबल कम्यूनिकेशन सर्विसेज ने एयरसेल में 80 करोड़ डॉलर के निवेश की अनुमति मांगी थी। यह कंपनी मैक्सिस की सब्सिडियरी कंपनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed