{"_id":"5eb8ecc38ebc3e90941e4c18","slug":"p-chidambaram-says-after-rail-service-now-road-transport-and-aviation-service-should-also-be-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम ने किया सरकार के फैसले का स्वागत, बोले- सड़क परिवहन और विमानन सेवा भी हो शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम ने किया सरकार के फैसले का स्वागत, बोले- सड़क परिवहन और विमानन सेवा भी हो शुरू
Mon, 11 May 2020 11:42 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 May 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
-
- 1
-
Link Copied
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कुछ चुनिंदा स्थानों के लिए यात्री रेल सेवा बहाल किए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से आंरभ करने के लिए अब सड़क परिवहन और विमानन सेवा की भी सीमित स्तर पर शुरुआत होनी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘हम यात्री ट्रेनों का परिचालन सावधानीपूर्वक शुरू करने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। इसी तरह सड़क परिहवन और विमानन सेवा की सीमित स्तर पर शुरुआत होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि आर्थिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से शुरू करने का यही एक रास्ता है कि सड़क, रेल और विमानन सेवाओं को खोला जाए।
विज्ञापन
हम अंतर राज्य यात्री ट्रेनों के संचालन को सावधानीपूर्वक शुरू करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
सड़क परिवहन और हवाई परिवहन को भी ऐसे ही सधारण तरीके से शुरू किया जाना चाहिए।— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) May 11, 2020
उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधि को शुरू करने का एकमात्र तरीका प्रभावी रूप से यात्रियों और वस्तुओं के लिए सड़क, रेल और हवाई सेवाओं को खोलना है।
गौरतलब है कि भारतीय रेल ने रविवार को कहा कि उसकी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की हैं, और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाई जाएंगी। साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।