{"_id":"5c6e6fe5bdec2259b05bc985","slug":"p-chidambaram-said-people-does-not-want-to-make-kashmiris-their-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम ने कहा, लोग नहीं चाहते कि कश्मीरी बने भारतीयों का हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम ने कहा, लोग नहीं चाहते कि कश्मीरी बने भारतीयों का हिस्सा
Thu, 21 Feb 2019 03:01 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 21 Feb 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि कुछ लोग यह तो चाहते हैं कि कश्मीर भारत का हिस्सा बने लेकिन वे नहीं चाहते कि कश्मीरी, भारतीयों का हिस्सा बनें और ‘हालात की यह विडम्बना निराशाजनक’ है।
विज्ञापन
पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री चिदंबरम ने मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कश्मीरी उत्पादों का बहिष्कार करने और पर्यटकों के रूप में कश्मीर नहीं जाने के आह्वान का समर्थन किया है।
विज्ञापन
चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘हालात की यह विडंबना बेहद निराशाजनक है। हम चाहते हैं कि कश्मीर भारत का हिस्सा बने लेकिन हम यह नहीं चाहते कश्मीरी भारतीयों का हिस्सा बनें।’ उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर बांध के निकट सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ मेघालय के राज्यपाल और अन्य लोगों पर नजर रख रही होगी जिन्हें लगता है कि कश्मीरियों की भारत में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
देश के पहले गृह मंत्री पटेल को देश की एकजुटता के सूत्रधार के रूप में जाना जाता है और 560 रियासतों के भारत में विलय का श्रेय उन्हीं को दिया जाता है। देहरादून, जम्मू, कोलकाता, मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानों में पढ़ रहे या काम कर रहे कश्मीरी छात्रों एवं अन्य कश्मीरियों को कथित खतरे संबंधी घटनाओं के कारण उनके जम्मू कश्मीर स्थित अपने घरों में वापस जाने की सूचना मिली है। ये कथित घटनाएं 14 फरवरी को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के हमले के बाद हुई। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।