फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram reached Enforcement Directorate headquarter in INX Media Case.

आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम पर शिकंजा, ईडी दफ्तर में पूछताछ

Wed, 19 Dec 2018 11:27 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Wed, 19 Dec 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
P Chidambaram reached Enforcement Directorate headquarter in INX Media Case.
P. Chidarambaram - फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष पेश होकर धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने को कहा गया था।
विज्ञापन


चिदंबरम अपने वकील के साथ सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे।  केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इस मामले में चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से पूछताछ की थी और भारत तथा विदेश में उनकी करीब 54 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी कुर्क कर ली थीं।
विज्ञापन


ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर इस सौदा मामले में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था और आरोप लगाया था कि 2007 में 305 करोड़ रुपये तक की विदेशी पूंजी प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में गड़बड़ियां हुई थीं। इस दौरान पी. चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कार्ति, आईएनएक्स और उसके निदेशकों पीटर एवं इंद्राणी मुखर्जी समेत सीबीआई शिकायत में नामजद अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस की प्राथमिकी के बराबर माने जाने वाली प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की थी। 


सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को 2007 में आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी की मंजूरी दिलाने में मदद करने के लिए कथित तौर पर पैसा लेने के मामले में इस साल 28 फरवरी को गिरफ्तार भी किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed