फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram is being questioned by ED in Airbus purchase case

चिदंबरम फिर मुश्किल में, एयर बस खरीद मामले में छह घंटे पूछताछ

Fri, 03 Jan 2020 06:42 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 03 Jan 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram is being questioned by ED in Airbus purchase case
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम - फोटो : एएनआई
आईएनएक्स मीडिया घूसखोरी मामले में 105 दिन तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम फिर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए कार्यकाल के दौरान एयर इंडिया के लिए एयरबस और बोइंग विमान खरीद में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता और इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चिदंबरम से शुक्रवार को तकरीबन छह घंटे तक पूछताछ की है। 
विज्ञापन


ईडी सूत्रों के मुताबिक, चिदंबरम का बयान मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत दर्ज किया गया। इससे पहले ईडी ने चिदंबरम को एयर इंडिया के 111 विमानों की खरीद के संबंध में 23 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्हें 20 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिहाड़ से रिहा होने के बाद चिदंबरम से पहली बार यह पूछताछ हुई है। यह मामला करोड़ों रुपये के विम घोटाले और अंतरराष्ट्रीय एअरलाइनों के लिए हवाई स्लॉट निर्धारित करने में अनियमितताओं के चलते एयर इंडिया को हुए कथित नुकसान से संबंधित है। इस मामले में ईडी की जांच राष्ट्रीय एयरलाइन के लिए करीब 70 हजार करोड़ रुपये में 111 विमान खरीदने से भी जुड़ी है।

बता दें कि इससे पहले पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया केस में जेल गए थे। चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में 4 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी।चिदंबरम इस मामले में 105 दिन जेल में बंद रहे। उन्हें सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 21 अगस्त 2019 को गिरफ्तार किया था।  

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने भी उन्हें 16 अक्तूबर 2019 को गिरफ्तार किया था। सीबीआई और ईडी दोनों मामले में जमानत मिलने के बाद चिदंबरम की जेल से रिहाई मुमकिन हो सकी थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed