Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   p chidambaram clarifies congress stand on delimitation, questions cec gyanesh kumar role

चिदंबरम ने परिसीमन पर सरकार को घेरा: कांग्रेस की तीन मांगें दोहराईं; सीईसी ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?

Sun, 29 Nov 2026 03:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Nov 2026 03:00 PM IST
सार

परिसीमन विधेयक को लेकर कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने पार्टी का रुख साफ कर दिया है। उन्होंने लोकसभा की 543 सीटें बरकरार रखने और राज्यों की हिस्सेदारी न बदलने की मांग की। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए। चिदंबरम ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
p chidambaram clarifies congress stand on delimitation, questions cec gyanesh kumar role
कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

परिसीमन विधेयक को लेकर कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने रविवार को पार्टी का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया है। इसमें तीन प्रमुख बातें कही गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पहली बात, लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें बरकरार रहनी चाहिए। दूसरी बात, कुल सीटों में हर राज्य की हिस्सेदारी का मौजूदा अनुपात बना रहना चाहिए। उदाहरण के लिए, तमिलनाडु की हिस्सेदारी कुल सीटों में 7.18 प्रतिशत है। इसे बरकरार रखा जाना चाहिए। तीसरी बात, इस व्यवस्था को अगले 25 साल के लिए स्थिर कर देना चाहिए'।
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा, 'सिर्फ कांग्रेस कार्यसमिति ने ही प्रस्ताव पारित नहीं किया है। तमिलनाडु विधानसभा ने भी ऐसा ही प्रस्ताव पारित किया है। विधानसभा ने 12 अगस्त 2026 को यह प्रस्ताव पारित किया था'।
विज्ञापन
विज्ञापन


'इसमें तीन मांगें रखी गई थीं। पहली, लोकसभा की 543 सीटों की संख्या हमेशा के लिए बरकरार रखी जाए। दूसरी, लोकसभा सीटों में राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी को हमेशा के लिए सुरक्षित रखा जाए। तीसरी, इस व्यवस्था को 25 साल के लिए स्थिर कर दिया जाए'।

महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले चिदंबरम?
चिदंबरम ने कहा, 'महिला आरक्षण का स्वागत है। लेकिन इसे लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों पर ही लागू किया जाना चाहिए'। उन्होंने कहा, 'महिला आरक्षण पहले ही संविधान के 106वें संशोधन विधेयक के जरिए पारित हो चुका है। यह 2023 में कानून बन गया था। फिर सरकार उस कानून से पीछे क्यों हट रही है?'

चिदंबरम ने कहा, 'सरकार को सिर्फ अनुच्छेद 334ए हटाना है। इसके बाद 2023 के कानून को तुरंत लागू किया जा सकता है'। उन्होंने कहा, 'हमने अपना रुख नहीं बदला है। हम अपने रुख पर कायम हैं। मेरा मानना है कि विपक्षी गठबंधन का भी यही रुख है'।

ये भी पढ़ें: परिसीमन: राहुल गांधी ने द्रमुक से मांगा साथ, 850 सीटों को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा; स्टालिन ने क्या कहा?

परिसीमन आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को शामिल किए जाने पर भी चिदंबरम ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'हम पिछले एक साल में उनकी भूमिका जानते हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण गैरकानूनी था। उन्होंने 13.30 करोड़ लोगों को मतदाता सूची से हटा दिया या बाहर कर दिया। यह भारत की वयस्क आबादी का 15 प्रतिशत है'।


उन्होंने आगे कहा, 'अब सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद और सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद वह इन लोगों को फिर से मतदाता सूची में शामिल कर रहे हैं'। चिदंबरम ने कहा कि पहले इन लोगों को सूची से बाहर करने पर पैसा खर्च किया गया। अब उन्हें दोबारा शामिल करने पर और पैसा खर्च किया जा रहा है।

उन्होंने इसकी तुलना मकान बनाने से की। कहा, 'आप एक मकान बनाते हैं। उस पर 10 करोड़ रुपये खर्च करते हैं। फिर उसे गिरा देते हैं। इससे 10 करोड़ रुपये बर्बाद हो जाते हैं। इसके बाद आप दोबारा मकान बनाते हैं। अगर आप मकान बना रहे हों, तो क्या ऐसा करेंगे? इसलिए ज्ञानेश कुमार की भूमिका और उनके कामकाज पर गंभीर संदेह है। मुझे लगता है कि यह असांविधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed