फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   p chidambaram attack on Government, ED and media over agustawestland case

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में चिदंबरम ने सरकार, ईडी, मीडिया की आलोचना की

Sun, 30 Dec 2018 07:21 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 30 Dec 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
p chidambaram attack on Government, ED and media over agustawestland case
पी चिदंबरम - फोटो : PTI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में मोदी सरकार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और मीडिया पर बिना किसी सबूत के मामले की पड़ताल करने और फैसला सुनाने की "नयी बेहतर प्रणाली" को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये सब "कंगारू अदालतों से भी आगे" निकल गये हैं। कंगारू अदालत कुछ लोगों के समूह द्वारा लगाई जाने वाली अनाधिकृत अदालतें होती हैं, जो बिना किसी प्रमाण के किसी को अपराधी या दोषी ठहराने का काम करती है। 
विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने रविवार को एक के बाद कई ट्वीट करके सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट में कहा, "यदि सरकार, ईडी और मीडिया का बस चले तो इस देश में मामलों की सुनवाई टीवी चैनलों पर ही होने लगेगी।" चिदबंरम ने कहा, "कंगारू अदालतें भी कमरों में सुनवाई करती हैं। लेकिन हमारी नई 'बेहतर' प्रणाली ने इस व्यवस्था को भी पीछे छोड़ दिया है और टीवी चैनलों पर फैसले होने लगे हैं।" 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी दिल्ली की एक अदालत में ईडी के दावे के एक दिन बाद आई है। प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाप्टर मामले में कथित बिचौलिये क्रिश्चयन मिशेल ने "मिसेज गांधी" का नाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम ने तंज कसते हुये कहा, "ईडी जो कुछ भी कहेगा वो मौखिक सबूत होंगे, कोई भी कागज का टुकड़ा पेश करेगा तो वह दस्तावेजी सबूत होगा और टीवी चैनल जो दिखायेंगे वो निर्णय होगा।" उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों पर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और साक्ष्य अधिनियम लागू नहीं होगा। 

दिल्ली की एक अदालत में शनिवार को मामले की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि एक सवाल के जवाब में मिशेल ने "मिसेज गांधी" का नाम लिया है। इसके अलावा एजेंसी ने कहा कि उसने 'इटली की एक महिला के बेटे' का भी जिक्र किया है।


अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकाप्टर मामले की सुनवाई कर रही एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को ईडी की हिरासत में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल पर उसके वकील से मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया। ईडी ने अदालत में कहा कि मिशेल इस छूट का फायदा उठा रहा है। अपने वकील को चोरी छिपे पर्ची पकड़ा कर उसने पूछा है कि वह ‘‘श्रीमती गांधी’’ पर पूछे गये सवालों से कैसे निपटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed