{"_id":"68239c7f83d09be17604ddf8","slug":"p-chidambaram-asked-govt-whether-trump-claim-of-stopping-hostility-between-india-pakistan-self-praise-or-truth-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'ट्रंप का दावा आत्म-प्रशंसा या सच', भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर चिदंबरम ने सरकार से पूछा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'ट्रंप का दावा आत्म-प्रशंसा या सच', भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर चिदंबरम ने सरकार से पूछा
Wed, 14 May 2025 12:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 14 May 2025 12:54 AM IST
सार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबर ने सरकार से पूछा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई को रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे क्या सच हैं या आत्म-प्रशंसा। उन्होंने सरकार से यह भी सवाल किया कि क्या ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने विमान खो दिए हैं? चिदंबरम ने सरकार से विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सर्वदलीय बैठक और संसद का सत्र बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
पी. चिदंबरम
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को सरकार से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि क्या ट्रंप के दावे सच हैं या आत्म-प्रशंसा। उन्होंने सरकार से ये भी सवाल किया कि क्या ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने विमान खो दिए थे।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने एक साक्षात्कार में इस बात पर चिंता व्यक्त की कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी बुनियादी ढांचे पर 7 मई को भारत द्वारा किए गए हमलों के बाद कोई भी देश खुलकर भारत के समर्थन में नहीं आया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को चीन का समर्थन भी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: शशि थरूर ने फिर की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ, कहा- हमने बता दिया आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे
विज्ञापन
ट्रंप के दावों पर स्पष्टीकरण दे भारत सरकार
चिदंबरम ने भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता रोकने और परमाणु युद्ध रोकने के ट्रंप के दावों को बहुत पेचीदा बताया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को दावों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच के मामलों में 'बिन बुलाए मेहमान' हैं।
सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने नहीं लिया था हिस्सा
कांग्रेस नेता ने सरकार से सर्वदलीय बैठक और संसद का सत्र बुलाने की मांग की, ताकि विपक्ष के सवालों का जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक और संसद का सत्र दोनों ही जरूरी थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल और 7 मई को सर्वदलीय बैठक में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को उन बैठकों में शामिल होना चाहिए था। पी चिदंबरम ने कहा, 'प्रधानमंत्री को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, और संसद सत्र का एक हिस्सा बंद सत्र भी हो सकता है। कम से कम नेताओं को वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी तो देनी चाहिए। पूछे जाने वाले कई सवाल हैं।'
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: विदेशी एजेंसी ने बेनकाब किया पाकिस्तान का झूठ, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी 'तबाही'
क्या हमने विमान खो दिए हैं? विपक्षी नेताओं को बताया जाना चाहिए
पी चिदंबरम ने आगे कहा कि सेना और वायु सेना के अधिकारियों ने व्यावहारिक रूप से स्वीकार किया है कि हमें कुछ नुकसान हुआ है। हालांकि मैं पाकिस्तान के अतिरंजित दावों को स्वीकार नहीं करता, लेकिन युद्ध की स्थिति में, दोनों पक्ष कुछ उपकरण खो देंगे। क्या हमने विमान खो दिए हैं? क्या हमें नुकसान हुआ है? यह सब विपक्षी नेताओं को बताया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका को भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन