फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Oxygen Express trains delivered over 30000 MT of liquid oxygen across India news in Hindi

ऑक्सीजन एक्सप्रेस: 421 ट्रेनों ने पूरा किया सफर, पहुंचाई 30 हजार टन से अधिक 'प्राणवायु'

Sun, 13 Jun 2021 04:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Jun 2021 04:49 PM IST
सार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान देश भर के अस्पतालों में हुई मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का फैसला किया था। इस रिपोर्ट में पढ़िए अब तक इन विशेष ट्रेनों को चलाने का अब तक क्या परिणाम निकला है। 
 

विज्ञापन
Oxygen Express trains delivered over 30000 MT of liquid oxygen across India news in Hindi
ऑक्सीजन एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 30 हजार मीट्रिक टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाया गया है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार अब तक भारतीय रेलवे ने 1734 से अधिक टैंकरों में करीब 20,182 मीट्रिक टन एलएमओ देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचाया है। अब तक कुल 421 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपना सफर पूरा कर चुकी हैं। 

विज्ञापन


बयान के अनुसार इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से देश के दक्षिणी राज्यों में 15 हजार मीट्रिक टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। इन ट्रेनों के जरिए आंध्र प्रदेश में 3600 मीट्रिक टन, कर्नाटक में 3700 मीट्रिक टन और तमिलनाडु में 3700 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचाया गया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि रविवार दोपहर तक दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन 10 टैंकरों में 177 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लेकर रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करीब 50 दिन पहले 24 अप्रैल को महाराष्ट्र में 126 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ हुई थी। रेल मंत्रालय ने अपने बयान में बताया, 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से अब तक देश के 15 राज्यों तक ऑक्सीजन राहत पहुंचाई जा चुकी है। इन राज्यों में उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम शामिल हैं।'

रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा  5722 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दिल्ली में पहुंचाया गया। महाराष्ट्र में 614, उत्तर प्रदेश में करीब 3797 मीट्रिक टन और मध्यप्रदेश में 656 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। इसके अलावा हरियाणा में 2354, राजस्थान में 98, कर्नाटक में 3782, उत्तराखंड में 320, तमिलनाडु में 4941, आंध्र प्रदेश में 3664, पंजाब में 225, केरल में 513, तेलंगाना में 2972, झारखंड में 38, असम में 480 एमटी ऑक्सीजन पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed