फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   oxford university: Plastick make Children common words

प्लास्टिक बना बच्चों का प्रचलित शब्द: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

Thu, 07 Jun 2018 06:44 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jun 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
oxford university: Plastick make Children common words
oxford
प्लास्टिक को साल का बच्चों का शब्द घोषित किया गया है क्योंकि उनके द्वारा यह शब्द सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के मुताबिक, इससे संकेत मिलता है कि बच्चे प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों के बारे में अवगत हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने बीबीसी रेडियो 2 के 500 शब्द प्रतियोगिता में आई लघु कहानियां की समीक्षा की। 
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लास्टिक, ओसियन, इम्मेलाइन पंखुर्स्ट, डोनाल्ड ट्रंप, कोरिया, ग्रीनफिल टॉवर, यूनिकॉर्न, स्लिम और कंप्यूटर गेम फोर्टनाइट शब्दों का ब्रिटिश बच्चों पर काफी असर देखा गया। प्लास्टिक को साल का बच्चों का शब्द इसलिए चुना गया क्योंकि इस बार की प्रतियोगिता में इसका इस्तेमाल काफी हुआ। पिछले साल की तुलना में 100 फीसदी से भी ज्यादा। 
विज्ञापन


उन्होंने अपनी कहानियों में प्लास्टिक का इस्तेमाल समुद्री जीवन को इससे हो रहे नुकसान के बारे में अपनी समझ को भावनात्मक तरीके से व्यक्त किया। साथ ही चित्रकारी में बेहतर ढंग से पेश किया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बच्चों के शब्दकोश की प्रमुख विनीता गुप्ता ने कहा कि बच्चों ने दिखाया कि वे पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से अवगत हैं और यह कैसे उनके भविष्य पर असर डालेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed