फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oxford ordered to face trial over bad teaching

उबाऊ पढ़ाई कराने पर भारतीय छात्र ने ऑक्सफोर्ड पर किया मुकदमा

Mon, 23 Jan 2017 04:16 AM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Mon, 23 Jan 2017 04:16 AM IST
विज्ञापन
Oxford ordered to face trial over bad teaching
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

भारतीय मूल के एक छात्र द्वारा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ निराशापूर्ण तरीके से खराब और उबाऊ पढ़ाई का कानूनी मुकदमा दायर किए जाने के बाद ऑक्सफोर्ड को सुनवाई का सामना करने का निर्देश दिया गया है। ऑक्फोर्ड पर छात्र आरोप लगाया कि ऐसी पढ़ाई के बाद उसे द्वितीय श्रेणी की डिग्री प्राप्त हुई तथा उन्हें वकील के रूप में अपने कॅरियर में आमदनी का नुकसान झेलना पड़ा। 

विज्ञापन


द संडे टाइम्स ने खबर दी कि विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय ने लंदन के उच्च न्यायालय में आवेदन देकर फैज सिद्दीकी के दावों को खारिज करने का अनुरोध किया लेकिन जस्टिस केर के पिछले सप्तान के 18 पेज के फैसले में व्यवस्था दी गई कि ऑक्सफोर्ड को सवालों के जवाब देने होंगे। विश्वविद्यालय में ब्रेसनोज कालेज में आधुनिक इतिहास की पढ़ाई कर चुके सिद्दीकी ने विश्वविद्यालय कर्मियों पर भारतीय राजशाही इतिहास पर उसके विशेषज्ञ विषय के पाठ्यक्रम की लापरवाहीपूर्ण पढ़ाई कराने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


इस पूर्व छात्र के वकील रोजर मालालियु ने अदालत को कहा कि वर्ष 1999-2000 शैक्षणिक वर्ष में एशियाई इतिहास के सात में से चार कर्मियों के उसी समय छुट्टी में जाने से समस्या बढ़ गई। सिद्दीकी का मानना है कि अगर उन्हें कम ग्रेड नहीं मिले होते तो उनका अंतरराष्ट्रीय कारोबारी वकील के रूप में बहुत शानदार कॅरियर होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed