{"_id":"5768f8f44f1c1b9760b4886a","slug":"owaisi-says-no-to-uniform-civil-code-attacks-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में नहीं हो सकती समान नागरिक संहिता: ओवैसी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत में नहीं हो सकती समान नागरिक संहिता: ओवैसी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : amar ujala
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ने कहा कि भारत जैसे बहुलतावादी और विविधतापूर्ण देश में समान नागरिक संहिता नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि भारत में यह असंभव है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता पर चर्चा के पक्ष में है, पर हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने उल्टा सवाल पूछा कि क्या संघ परिवार हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) पर मिलने वाली कर छूट छोड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में 16 नीति निर्देशक तत्व हैं। इनमें से एक सिद्धांत शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध की बात कहता है। क्यों नहीं हम इस बारे में बात करते हैं और पूरे देश में इस पर प्रतिबंध लगाते हैं।
विज्ञापन
ओवैसी ने आंकड़ों का उल्लेख किया जो यह बताते हैं कि कई महिला अपने शराबी पति द्वारा पिटती और उत्पीड़न का शिकार होती हैं। देश में सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण भी शराब पीकर गाड़ी चलाना है। इसलिए क्यों नहीं हम भारत में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं।
विज्ञापन