{"_id":"6959e0778dd650656e04b68b","slug":"owaisi-questions-modi-govt-if-trump-can-capture-maduro-why-not-bring-26-11-terror-masterminds-from-pakistan-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: '56 इंच का सीना है तो पाकिस्तान जाओ और 26\/11...', वेनेजुएला का जिक्र कर ओवैसी की पीएम मोदी को चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: '56 इंच का सीना है तो पाकिस्तान जाओ और 26/11...', वेनेजुएला का जिक्र कर ओवैसी की पीएम मोदी को चुनौती
Sun, 04 Jan 2026 09:07 AM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 04 Jan 2026 09:07 AM IST
सार
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के खिलाफ ट्रंप की कार्रवाई का हवाला देते हुए पीएम मोदी से सवाल किया और पूछा कि भारत 26/11 के आतंकी मास्टरमाइंड को पाकिस्तान से क्यों नहीं ला सकता।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम प्रमुख
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को कथित तौर पर पकड़ने की कार्रवाई का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा सवाल उठाया। ओवैसी ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सेना भेजकर किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति को पकड़ सकते हैं, तो भारत सरकार 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड्स को पाकिस्तान से क्यों नहीं ला सकती।
मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा आज हमने देखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेनाओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर अमेरिका ले गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेते हुए सवाल किया कि जब अमेरिका और सऊदी अरब जैसे देश अपनी सैन्य ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो भारत ऐसा कदम क्यों नहीं उठा सकता।
‘56 इंच का सीना है तो आतंकी मास्टरमाइंड्स को लाएं’
ओवैसी ने कहा 'मोदीजी, अगर 56 इंच का सीना है, तो मसूद अजहर जैसे 26/11 के गुनहगारों को पाकिस्तान से उठाकर भारत क्यों नहीं लाते?' उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश आज भी उन आतंकियों के खिलाफ इंसाफ का इंतजार कर रहा है, जिन्होंने मुंबई में सैकड़ों बेगुनाहों की जान ली थी।
विज्ञापन
US स्ट्राइक और मादुरो की गिरफ्तारी का दावा
गौरतलब है कि ओवैसी का बयान अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में की गई हालिया सैन्य कार्रवाई के संदर्भ में आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि अमेरिकी विशेष बलों ने एक बड़े ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया और उन्हें अमेरिका ले जाया गया। ट्रंप के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर की गई और मादुरो पर ड्रग तस्करी और आपराधिक साजिशों के गंभीर आरोप हैं। अमेरिकी प्रशासन ने यह भी कहा कि मादुरो को अमेरिकी अदालत में पेश किया जाएगा।

#WATCH | Mumbai | AIMIM chief Asaduddin Owaisi said, "Today we heard that US President Donald Trump's forces captured Venezuelan President Nicolas Maduro and took him from his country to America. If US President Donald Trump can abduct Venezuelan President Nicolas Maduro from his… pic.twitter.com/OTLyZJ4goK
— ANI (@ANI) January 3, 2026
US स्ट्राइक और मादुरो की गिरफ्तारी का दावा
गौरतलब है कि ओवैसी का बयान अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में की गई हालिया सैन्य कार्रवाई के संदर्भ में आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि अमेरिकी विशेष बलों ने एक बड़े ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया और उन्हें अमेरिका ले जाया गया। ट्रंप के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर की गई और मादुरो पर ड्रग तस्करी और आपराधिक साजिशों के गंभीर आरोप हैं। अमेरिकी प्रशासन ने यह भी कहा कि मादुरो को अमेरिकी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन