फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi Kick Starts Mumbai Polls Campaign

मुंबई: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले ओवैसी ने मांगा धर्म के आधार पर वोट

Mon, 02 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 02 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Owaisi Kick Starts Mumbai Polls Campaign
फाइल फोटो - फोटो : pti

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने धर्म के आधार पर वोट मांग कर मुंबई की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। एशिया के वैभवशाली नगर निकाय मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में पहली बार ताल ठोकने जा रही एमआईएम के चीफ ओवैसी ने मुंबई में कहा है कि अगर उनकी पार्टी बीएमसी चुनाव जीतती है तो कुल बजट का 21 फीसदी हिस्सा मुस्लिमों के लिए खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन


ओवैसी का यह बयान सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का उल्लंघन है जिसमें सात जजों की संवैधानिक पीठ ने धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर वोट मांगना गैरकानूनी करार दिया था। इस आदेश के आधार पर मुंबई बीजेपी ने ओवैसी के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग में शिकायत की है। 
विज्ञापन


ओवैसी ने रविवार को दक्षिण मुंबई के मदनपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई में मुस्लिमों की आबादी 21 फीसदी है, इसलिए उन पर कम से कम 7,770 करोड़ रुपये खर्च किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा ने धर्म आधारित बजट के बयान को भड़काऊ करार दिया'

Owaisi Kick Starts Mumbai Polls Campaign

बीएमसी का वार्षिक बजट 37,000 करोड़ रुपये है। लेकिन, मुस्लिमों को उनका हक नहीं मिल रहा है। उनकी अनदेखी की जा रही है। ओवैसी ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो मुस्लिमों के लिए फंड रखा जाएगा। ओवैसी का यह वादा बीएमसी में शिवसेना के साथ सत्तासीन बीजेपी को नागवार गुजरा है।

भाजपा ने धर्म आधारित बजट के बयान को भड़काऊ करार दिया है। इसको लेकर मुंबई बीजेपी के महामंत्री सुमंत घैसास ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। वहीं, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा है कि हमें किसी भी कीमत पर जाति या धर्म आधारित बजट आवंटन मंजूर नहीं है। बता दें कि अभी हाल में हुए नगरपालिका चुनाव में एमआईएम को 40 सीटों पर कामयाबी मिली थी। इसके बाद पार्टी बीएमसी चुनाव जीतने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed