{"_id":"67e7bfc05c7a02eccb05340b","slug":"owaisi-cornered-centre-on-waqf-bill-said-bjp-does-not-have-majority-pm-modi-depends-on-nitish-and-naidu-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Owaisi: वक्फ बिल पर ओवैसी ने केंद्र को घेरा, कहा- भाजपा के पास बहुमत नहीं, नीतीश और नायडू पर निर्भर हैं मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Owaisi: वक्फ बिल पर ओवैसी ने केंद्र को घेरा, कहा- भाजपा के पास बहुमत नहीं, नीतीश और नायडू पर निर्भर हैं मोदी
Sat, 29 Mar 2025 03:09 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 29 Mar 2025 03:09 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने संसद के बजट सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर आने की बात कही है। विधेयक को लेकर जेपीसी अपनी रिपोर्ट पेश कर चुकी है। इसे लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम प्रमुख
- फोटो : ANI
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि विधेयक को पारित कराने के लिए भाजपा के पास लोकसभा में बहुमत नहीं है। अगर चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार इसका विरोध करते हैं, तो बिल पारित नहीं होगा।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की बैसाखी पर निर्भर हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वक्फ बिल को लेकर देश में झूठ फैला रहे हैं। अमित शाह भारत सरकार के गृह मंत्री हैं और उनका बयान इस बात का सबूत है कि आप एक असांविधानिक कानून बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसे अदालत में चुनौती दी जा सकती है। यह संविधान के अनुच्छेदों का उल्लंघन है और इससे पूरे देश के वक्फ को नुकसान होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'भाई-भतीजावाद और कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में डाला', राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार वक्फ संपत्ति का खंड हटा रही है, इसका लाभ किसे मिलेगा? आप लाखों रुपये के राजस्व को छोड़ रहे हैं। अमित शाह देश से झूठ बोल रहे हैं कि वक्फ ट्रिब्यूनल को अदालत में चुनौती दी सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की बैसाखी पर निर्भर हैं और अगर वे इस असांविधानिक विधेयक का समर्थन नहीं करते हैं, तो यह कानून नहीं बनेगा। शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज के दौरान ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था।
ये भी पढ़ें: 'बैंकों को लूट का कलेक्शन एजेंट बना रही मोदी सरकार', एटीएम से धन निकासी शुल्क बढ़ने पर खरगे का हमला
अमित शाह ने यह कहा था
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा था कि वक्फ संशोधन विधेयक को संसद के बजट सत्र में पेश किया जाएगा। शाह ने कहा कि प्रस्तावित कानून से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी सरकार संविधान के दायरे में वक्फ अधिनियम में संशोधन कर रही है। विपक्ष मुसलमानों को गुमराह कर रहा है। मुसलमानों के किसी भी अधिकार पर अंकुश नहीं लगाया जाएगा। वे सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। ओवैसी के विरोध प्रदर्शन पर अमित शाह ने कहा था कि लोगों को ऐसा करने का अधिकार है। कुछ लोग अपने कपड़ों के जरिये ऐसा करते हैं, कुछ लोग अपने शब्दों के जरिये। संसद में लोग तर्क के जरिये विरोध करते हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन