फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over three thousands proxy staffers in governmentt departments in Mizoram Lalduhoma government action

Mizoram: 3000 सरकारी कर्मचारियों ने अपने स्थान पर दूसरे लोगों को काम पर रखा, लालडुहोमा सरकार ने की कार्रवाई

Mon, 11 Mar 2024 03:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 11 Mar 2024 03:33 PM IST
सार

लालडुहोमा ने हाल ही में कहा था कि राज्य कैबिनेट सरकारी कर्मचारियों द्वारा अपने स्थान पर अन्य लोगों को काम पर रखने के मामलों पर विचार करेगी और अंतिम निर्णय लेगी। मिजोरम में वर्तमान समय में 50,000 सरकारी कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
Over three thousands proxy staffers in governmentt departments in Mizoram Lalduhoma government action
लालडुहोमा - फोटो : Social Media

विस्तार

मिजोरम में कम से कम 3,365 सरकारी कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में अपने स्थान पर अवैध रूप से काम करने वाले दूसरे लोगों को काम पर रखा है। पिछले साल दिसंबर में राज्य की कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी है, जो कर्मचारियों के बदले काम कर रहे थे। लालडुहोमा ने जनवरी तक उन्हें खुद रिपोर्ट करने को कहा था। 
विज्ञापन


इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग सबसे आगे है। यहां करीब 1,115 लोग कर्मचारियों के बदले काम कर रहे हैं। वहीं दूसरे स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग है, जहां 624 लोग है। बिजली विभाग में 253 लोग काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताई वजह
अपने स्थान पर दूसरे लोगों को काम पर रखने वाले 2,070 सरकारी कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने ऐसा अपने स्वास्थ्य की वजह से किया है। वहीं अन्य 703 कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने घरेलू वजहों से ऐसा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालडुहोमा ने हाल ही में कहा था कि राज्य कैबिनेट सरकारी कर्मचारियों द्वारा अपने स्थान पर अन्य लोगों को काम पर रखने के मामलों पर विचार करेगी और अंतिम निर्णय लेगी। मिजोरम में वर्तमान समय में 50,000 सरकारी कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed