Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 900 tourists stranded in snowfall Indian Army arrived like guardian angels and rescued them in Sikkim

सिक्किम: बर्फबारी में फंसे 900 से ज्यादा पर्यटक, तभी देवदूत बनकर पहुंची भारतीय सेना; लोगों का किया रेस्क्यू

Fri, 13 Nov 2026 11:45 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 13 Nov 2026 11:45 AM IST
सार

सिक्किम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण नाथुला, बाबा धाम और छांगू झील के पास फंसे 900 से ज्यादा लोगों को भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने सुरक्षित निकाला। सेना ने 300 से अधिक वाहनों को भी सुरक्षित रास्ता पार कराया। 

विज्ञापन
Over 900 tourists stranded in snowfall Indian Army arrived like guardian angels and rescued them in Sikkim
रेस्क्यू करती भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सिक्किम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी बहादुरी के साथ इंसानियत की मिसाल पेश की है। पूर्वी सिक्किम के नाथुला, बाबा धाम (शेरेथांग) और छांगू (त्सोमगो) झील के आसपास बर्फबारी के चलते फंसे 900 से ज्यादा स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला। मुश्किल मौसम और जमा देने वाली ठंड के बीच जवानों ने राहत और बचाव अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


300 से ज्यादा गाड़ियों को भी निकाला सुरक्षित
भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने सिर्फ लोगों को ही नहीं, बल्कि बर्फ में फंसे 300 से ज्यादा वाहनों को भी सुरक्षित रास्ता पार कराया। इनमें करीब 250 पर्यटकों की गाड़ियां शामिल थीं। भारी बर्फबारी के कारण रास्तों पर आवाजाही मुश्किल हो गई थी। ऐसे हालात में सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और एक-एक वाहन को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से बचाने के लिए दिया गर्म खाना और आश्रय
बचाव अभियान के दौरान सेना ने फंसे हुए लोगों को सिर्फ सुरक्षित निकालने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी। जवानों ने जरूरतमंदों को मेडिकल सहायता देने के साथ गर्म खाना और ठहरने की जगह भी उपलब्ध कराई। अचानक बदले मौसम और गिरते तापमान को देखते हुए सेना के कैंपों में अस्थायी इंतजाम किए गए, ताकि लोगों को जमा देने वाली ठंड से बचाया जा सके।


ये भी पढ़ें: कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी: सीएम शिवकुमार ने किया स्वागत; प्रशांति कुटीराम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया भाग

सेना की मुस्तैदी से टली बड़ी परेशानी
भारी बर्फबारी और खराब मौसम के बीच पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए हालात काफी मुश्किल हो गए थे। ऐसे समय में त्रिशक्ति कोर के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए राहत अभियान चलाया। सेना की इस मदद से न सिर्फ सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला गया, बल्कि उन्हें मुश्किल हालात में जरूरी सुविधाएं भी मिलीं। एक बार फिर सेना ने साबित कर दिया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ जरूरत के समय आम लोगों की मदद करना भी उसके लिए उतना ही अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed