{"_id":"63591384a1ba9c1514478bbf","slug":"over-5000-endosulfan-victims-to-get-one-time-aid-of-rs-1000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: पांच हजार एंडोसल्फान पीड़ितों को आर्थिक मदद देगी केरल सरकार, प्रत्येक को 1000 रुपये की राशि मिलेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: पांच हजार एंडोसल्फान पीड़ितों को आर्थिक मदद देगी केरल सरकार, प्रत्येक को 1000 रुपये की राशि मिलेगी
Wed, 26 Oct 2022 04:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 26 Oct 2022 04:31 PM IST
सार
सरकार ने हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता दया बाई की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। जिसके कुछ दिनों बाद यह फैसला लिया गया है। दया बाई ने पीड़ितों के साथ एकजुटता जताते हुए भूख हड़ताल की थी।
विज्ञापन
पिनरई विजयन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सरकार ने बुधवार को फैसला लिया कि वह कासरगोड जिले के 5,287 एंडोसल्फान (कीटनाशक) के पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। प्रत्येक पीड़ित को एक-एक हजार रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें उन पीड़ितों को मदद देने का निर्णय लिया गया, जिन्हें केरल सामाजिक सुरक्षा मिशन के जरिए पेंशन मिल रही है।
विज्ञापन
सरकार ने हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता दया बाई की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। जिसके कुछ दिनों बाद यह फैसला लिया गया है। दया बाई ने पीड़ितों के साथ एकजुटता जताते हुए भूख हड़ताल की थी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि कैबिनेट ने राज्य में सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के वेतन ढांचे के लिए एक सामान्य ढांचा भी तैयार करने का फैसला लिया है, इस संबंध में एक स्टडी करने वाले एक्सपर्ट पैनल की सिफारिशों को स्वीकार किया गया है।