{"_id":"5e24cfd58ebc3ec6e91f9148","slug":"over-50-people-injured-after-the-gallery-of-a-football-stadium-collapsed-in-palakkad-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल मैदान की गैलरी गिरने से 50 घायल, बाइचुंग भूटिया भी थे स्टेडियम में मौजूद","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल मैदान की गैलरी गिरने से 50 घायल, बाइचुंग भूटिया भी थे स्टेडियम में मौजूद
Mon, 20 Jan 2020 03:23 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 20 Jan 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
बाइचुंग भूटिया (फाइल फोटो)
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि इस दौरान भारतीय फुटबॉल के दिग्गज आई एम विजयन और बाइचुंग भूटिया स्टेडियम में मौजूद थे और वे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
इस मैच का आयोजन फुटबॉल खिलाड़ी आर धनराजन के परिवार की मदद के लिए किया गया था, जिनकी मृत्यु 29 दिसंबर को दिल के दौरे से हुई थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआत गणना के अनुसार करीब 50 लोग घायल हुए हैं, हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।”Palakkad: Over 50 people injured after the gallery of a stadium, where a charity football match was being played, collapsed. Injured persons have been shifted to hospitals. #Kerala
— ANI (@ANI) January 19, 2020विज्ञापन
विज्ञापन