फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 4 crore women benefited under PMMVY registration drive extended till Aug 15 News In Hindi

PMMVY: पीएम मातृ वंदना योजना के तहत चार करोड़ से अधिक महिलाओं को मिला लाभ, अब तक ₹19,028 करोड़ की राशि वितरित

Mon, 04 Aug 2025 04:48 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत देशभर में 4 करोड़ से अधिक महिलाओं को कम से कम एक किस्त का लाभ मिला है। सरकार अब तक ₹19,028 करोड़ की राशि वितरित कर चुकी है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने इसे मातृ और बाल स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताया।

विज्ञापन
Over 4 crore women benefited under PMMVY registration drive extended till Aug 15 News In Hindi
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने सोमवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत महिलाओं को मिलने वाली लाभ की बात पर जोर दिया। इसके तहत महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक देशभर में चार करोड़ से ज्यादा महिलाओं को कम से कम एक किस्त का लाभ मिल चुका है। योजना के तहत अब तक ₹19,028 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है। मंत्रालय ने इसे सरकार की मातृ और बाल स्वास्थ्य के प्रति लगातार प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया है। इसके साथ ही योजना के तहत एक विशेष पंजीकरण अभियान को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

डोर-टू-डोर अभियान जारी
इस समय देशभर में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली योग्य महिलाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान सिर्फ आर्थिक लाभ देने के लिए नहीं है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए भी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Karnataka: SC वर्ग में आरक्षण का होगा अंदरूनी बंटवारा? जस्टिस दास आयोग की रिपोर्ट कैबिनेट के सामने होगी पेश
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पीएमएमवीवाई योजना?
बता दें कि पीएमएमवीवाई मिशन शक्ति के 'समर्थ्य' उप-योजना के तहत चल रही एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसके तहत पहली बार मां बनने पर महिलाओं को ₹5,000 की नकद सहायता दो किस्तों में मिलती है। वहीं दूसरी संतान अगर बेटी हो, तो ₹6,000 की राशि एक किस्त में दी जाती है।

तकनीक से पारदर्शिता और सुविधा
मार्च 2023 में लॉन्च हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म पीएमएमवीवाई सॉफ्ट के जरिये योजना को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। इसमें आधार आधारित सत्यापन और एनपीसीआई वेरिफिकेशन के माध्यम से लाभार्थी के खाते में सीधा पैसा ट्रांसफर किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- ISRO: मछुआरों की नाव पर इसरो का GPS, नारायणन बोले- अब सही जगह जाकर पकड़ रहे मछली, हो रहा करोड़ों का मुनाफा

नई प्रणाली में शिकायत निवारण के लिए कई सुविधाएं
गौरतलब है कि नई प्रणाली में शिकायत निवारण के लिए एकीकृत मॉड्यूल, कई भाषाओं में टोल-फ्री हेल्पलाइन (14408), चेहरा पहचानने वाली तकनीक और संभावित लाभार्थियों की पहचान के लिए ऑटोमैटिक सूची जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इसको लेकर मंत्रालय ने बताया कि इस योजना की सफलता राज्य अधिकारियों और फील्ड वर्कर्स के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। सरकार माताओं के पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को और मजबूत करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed