फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Outlook: The demonetisation is likely to bank fires

...तो इसलिए बैकफायर भी कर सकता है नोटबंदी का यह फैसला

Tue, 29 Nov 2016 02:44 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 29 Nov 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
Outlook: The demonetisation is likely to bank fires
नोटबंदी का फैसला दरअसल एक बहुत बड़ा जुआ है और इसके "बैकफायर" करने की पूरी संभावना है। लोगों को जिस तरह की दिक्कतें हो रही हैं, उनसे साफ है कि जो राजनेता इस तरह के फैसला लेता है, उसमें जोखिम उठाने की बहुत अधिक क्षमता है। भविष्य में इसका क्या राजनीतिक असर होगा, यह अभी किसी को नहीं मालूम। यदि विपक्ष का भारत बंद कामयाब होता और कोई जन आक्रोश वाकई होता तो उसका एक मतलब भी था।
विज्ञापन


लेकिन ऐसा लगता है कि विपक्ष जान बूझ कर जन आक्रोश का एक माहौल बनाना चाहता है, जिसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं है न ही उसका कोई सियासी फायदा है। ऐसा लगता है कि विपक्ष सही तरीके से जन आक्रोश भी नहीं दिखा पाया और एक बात जो वह लगातार कह रहा है, उसका कोई असर भी नहीं है। ऐसा नहीं दिख रहा है कि विपक्ष कोई ऐसी बात सामने रख रहा है, जिसका आम जनता पर कोई असर हो।
विज्ञापन

 

Outlook: The demonetisation is likely to bank fires
विपक्ष एक अजीब रूप में दिख रहा है, जिसमें हठधर्मिता है। इसमें कोई शक नहीं कि आम जनता को नोटबंदी से दिक्कते हुई हैं, लेकिन विपक्ष उन दिक्कतों को सही ढंग से उठा नहीं पया, न ही लोगों को लगा कि विपक्ष के जरिए इस मुद्दे को कारगर तरीके से उठाया जा सकता है। भारत में अब तक किसी सरकार का कोई कदम इतना दूरगामी और व्यापक प्रभाव छोड़ने वाला नहीं हुआ है, जितना नोटबंदी।

इसका असर भिखारी से लेकर सबसे धनी आदमी तक हुआ है, भारत में मुझे ऐसा कोई फैसला याद नहीं आता जिसका असर इतना व्यापक हुआ हो। सत्ताधारी पार्टी ने इस फैसले के राजनीतिक लाभ के बारे में तो सोचा ही होगा, पर क्या उसका कोई आर्थिक या वित्तीय चिंतन भी इसके पीछे था, अहम यह है। मोदी शायद भारत की आंतरिक ताकत भी इस फैसले के जरिए दिखाना चाहते थे।
 

Outlook: The demonetisation is likely to bank fires
उन्होंने मुझे एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि कुंभ में पूरे ऑस्ट्रेलिया की आबादी जितने लोग आते हैं और फिर चुपचाप अपने अपने घर भी लौट जाते हैं और यह राज्य के हस्तक्षेप के बगैर ही होता है। उन्हें शायद लगा कि इस फैसले का आने वाले समय में भारत के लिए अच्छा होगा और देश को आर्थिक फायदा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed