{"_id":"60c6e42b8ebc3ec59c6b854a","slug":"outbreak-of-covid-19-second-wave-is-decreasing-in-country-some-states-are-being-unlocked-from-today-know-which-restrictions-are-exempted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: थम रही दूसरी लहर की रफ्तार, आज से अनलॉक हो गए कुछ राज्य, जानें किन पाबंदियों से मिली छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: थम रही दूसरी लहर की रफ्तार, आज से अनलॉक हो गए कुछ राज्य, जानें किन पाबंदियों से मिली छूट
Mon, 14 Jun 2021 10:37 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:37 AM IST
सार
राहत की बात ये है कि देश में नए कोरोना मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। ऐसे में अधिकांश प्रदेश लोगों को लॉकडाउन व कोरोना कर्फ्यू जैसे सख्त प्रतिबंधों में अब छूट देने लगे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 70,421 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,921 लोगों की जान चली गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है। सोमवार को एक दिन में कोविड-19 के 70,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,10,410 हो गई। देश में 74 दिन बाद संक्रमण के इतने कम मामले सामने आए हैं। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी करीब दो माह बाद, 10 लाख से कम हो गई है। इधर, कोरोना के मामलों में आई कमी को देखते हुए कई राज्यों ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए सख्त प्रतिबंधों में अब ढील देना शुरू कर दिया है। यहां उन राज्यों की सूची दी गई है जिन्होंने आज यानी सोमवार (14 जून) से अनलॉक करना शुरू कर दिया है-
विज्ञापन
- दिल्ली: दिल्ली सरकार सोमवार से लॉकडाउन प्रतिबंधों में और ढील देगी, जिससे मॉल, बाजार और रेस्तरां फिर से खुल सकेंगे। हालांकि, स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
- महाराष्ट्र: राज्य के जिलों को अनलॉक प्रक्रिया के तहत पांच लेवल में बांटा गया है। लेवल-2 के अंतर्गत रखे गए जिलों में सोमवार से कोरोना के सख्त प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला लिया गया है। लेवल-2 में रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और सिनेमाघर खुलेंगे, लेकिन इन्हें 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाने की मंजूरी मिली है। वहीं, पालघर में कोरोना सकारात्मकता दर में सुधार और ऑक्सीजन बेड की मांग में कमी आने के बाद इस जिले को भी लेवल-2 के शामिल कर दिया गया है। इसके अलावा पुणे में 11 जून से ही लेवल-2 के तहत अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
- कर्नाटक: कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा सरकार ने 14 जून की सुबह 6 बजे से 21 जून की सुबह 6 बजे तक क्रमिक तरीके से आर्थिक और अन्य गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दे दी है। सामान की होम डिलीवरी और ई-कॉमर्स कंपनियों के संचालन की अनुमति भी दी गई है। स्ट्रीट वेंडर, राशन की दुकानें, स्टैंडअलोन शराब की दुकानें और आउटलेट (केवल टेक अवे) और ऑप्टिकल दुकानों को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच खोलने की अनुमति दी गई है।
- तमिलनाडु: तमिलनाडु ने 21 जून को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन को एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है, लेकिन कुछ ढील की भी घोषणा की गई है, जो कि सोमवार से लागू होगी। अनलॉक दिशानिर्देशों के अनुसार, 27 जिलों में टीएएसएमएसी शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गई है। साथ ही उद्योगों को भी 33 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम करने की मंजूरी मिली है। इसके अलावा राज्य सरकार ने सैलून को कोविड -19 दिशानिर्देशों के साथ खोलने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन