फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Out on bail 4G Kairana group admin said that he is being framed by Shamshad

जमानत पर बाहर आए व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन ने कहा- मुझे फंसाया जा रहा है

Sat, 07 Jul 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sat, 07 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Out on bail 4G Kairana group admin said that he is being framed by Shamshad

तीन दिन पहले 20 साल के अंसार और 22 साल के राशित को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही अल्हकला इलाके के रहने वाले हैं। उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप 4जी कैराना में उकसाने वाले संदेश पोस्ट करने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि दोनों को बाद में जमानत मिल गई। इस, मामले की जांच कर रहे कैराना पुलिस स्टेशन के अधिकारी बाबूराम सिंह ने कहा, 'पिछले हफ्ते आठ आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। कुछ तस्वीरों में एक समुदाय के झंडे को दूसरे समुदाय के पूजास्थल पर दिखाया गया था। कुछ तस्वीरों में पवित्र किताबों को जलाते हुए दिखाया गया था। इसका मकसद नफरत फैलाना था। हमें एक सूत्र ने ग्रुप के बारे में जानकारी दी थी।' 

विज्ञापन


अल्हकला के अपने घर में राशिद जिसने केवल 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है उसका दावा है कि वह व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन नहीं है और दो साल पहले उन्होंने उस फोन नंबर को डिस्कार्ड कर दिया था। राशिद ने कहा, 'मैंने दो महीने पहले 3जी कनेक्शन लिया है और अपने बगीचे की तस्वीरें खींची। कुछ लोग हमारे पेड़ों को काट रहे थे और मैं तस्वीरें लेकर पुलिस के पास भेजना चाहता था। पुलिस का दावा है कि अंसार के साथ राशिद भी व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था।' उसने अपने पास के इस्लामिक स्कूल में पढ़ाई की है। सात लोगों का परिवार जीवनयापन के लिए खेती पर निर्भर है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसका फोन नोकिया 7582 जब्त कर लिया है। राशिद का कहना है कि उसने इस साल की शुरुआत में खरीदा था। सिंह ने कहा, 'हमने फोन को शामली सर्विलांस सेंटर में भेज दिया है और रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। राशिद का कहना है कि उसने दो साल पहले फोन नंबर को डिस्कार्ड कर दिया था। तस्वीरें भी उसी समय की हैं। इसलिए हमें मामले की आगे जांच करनी है। हमें ग्रुप के सदस्यों की संख्या की जानकारी नहीं है।' इस तरह के मामले क्षेत्र में आम हो गए हैं। अकेले इस साल 4-5 घटनाए हुई हैं। पुरानी वीडियो को भी दोबारा सर्कुलेट करके क्षेत्र में तनाव पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंसार भी जमानत पर बाहर है लेकिन वह घर पर नहीं था। पुलिस अब शमशाद नाम के शख्स को ढूंढ़ रही है जो पेशे से मजदूर है। वह कथित तौर पर तस्वीर पोस्ट करने का जिम्मेदार है। इसके अलावा तीन आदमी और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। राशिद का दावा है कि शमशाद उसे फंसा रहा है। उसने कहा, 'हमारी कुछ दिनों पहले लड़ाई हुई थी और वह मेरा पुराना नंबर जानता है। वह इसके पीछे हो सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed