फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Our Vaccine That Lasts Even In Summer : Effective On Omicron Too, Good Results Found In Research On Rats

गर्मी में भी टिकने वाला हमारा टीका : ओमिक्रॉन पर भी कारगर, चूहों पर हुए शोध में मिले अच्छे परिणाम

Sun, 17 Apr 2022 06:18 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 17 Apr 2022 06:18 AM IST
सार

दुनियाभर में 10 अरब से ज्यादा कोरोना खुराकें लग चुकी हैं और 51 देशों में तो 70 फीसदी से ज्यादा आबादी का टीकाकरण हो गया है, लेकिन कमजोर देशों में यह आंकड़ा महज 11 फीसदी ही है। भारत में बड़े पैमाने पर लग रहा कोविशील्ड टीका दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है तो वहीं, अमेरिका के फाइजर टीके को विशेष कोल्ड स्टोरेज में -70 डिग्री सेल्सियस की आवश्यकता पड़ती है।

विज्ञापन
Our Vaccine That Lasts Even In Summer : Effective On Omicron Too, Good Results Found In Research On Rats
covishield vaccine - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत में बन रही अधिक तापमान पर टिकने वाली कोरोना वैक्सीन वायरस के डेल्टा और ओमिक्रॉन समेत अन्य स्वरूपों पर कारगर साबित हुई है। यह दावा चूहों पर हुए एक शोध के नतीजों में किया गया है। बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) और बायोटेक स्टार्ट-अप कंपनी मिनवैक्स द्वारा विकसित की जा रही इस ‘वॉर्म’ वैक्सीन में वायरस के स्पाइक प्रोटीन (आरबीडी) का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (सीएसआईआरओ) के शोधकर्ताओं ने बताया कि अधिकांश टीकों को असरदार बनाए रखने के लिए बहुत कम तापमान में रखना होता है, लेकिन गर्मी सह सकने वाला यह टीका (हीट स्टेबल वैक्सीन) चार हफ्तों तक 37 डिग्री सेल्सियस और 100 डिग्री सेल्सियस में 90 मिनट तक रखा जा सकता है।
विज्ञापन


वायरसेज पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, चूहों को यह ‘वॉर्म’ वैक्सीन लगाकर जब उनके खून के नमूनों की जांच की गई तो उनमें डेल्टा और ओमिक्रॉन स्वरूपों के खिलाफ प्रभावी एंटीबॉडी मिलीं। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो गर्मी में भी टिक पाने वाला यह टीका उन गरीब और कम आय वाले देशों में वैक्सीन असमानता को दूर करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है, जिनके पास पर्याप्त कोल्ड चेन भंडारण सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब देशों को बड़ी मदद
बता दें, दुनियाभर में 10 अरब से ज्यादा कोरोना खुराकें लग चुकी हैं और 51 देशों में तो 70 फीसदी से ज्यादा आबादी का टीकाकरण हो गया है, लेकिन कमजोर देशों में यह आंकड़ा महज 11 फीसदी ही है।

फाइजर को चाहिए होता है -70 डिग्री तापमान
भारत में बड़े पैमाने पर लग रहा कोविशील्ड टीका दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है तो वहीं, अमेरिका के फाइजर टीके को विशेष कोल्ड स्टोरेज में -70 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता पड़ती है।

देश में कोरोना के 975 नये मामले दर्ज, 4 की मौत
देश में कोरोना के मामलों में शनिवार को मामूली वृद्धि दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 975 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 11,366 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक चार कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ ही कुल मृतकों की संख्या अब 5,21,747 पर पहुंच गई है। सक्रिय मामले 0.03 फीसदी है।

फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामले 11,366 हैं। एक दिन पहले की अपेक्षा सक्रिय मामलों की संख्या 175 ज्यादा है। यह कुल मामलों का 0.03 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटे में 796 लोग ठीक होकर लौटे, जिसके बाद कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 4,25,07,834 हो गई है। देश में ठीक होने वालों की दर 98.76 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed