फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Our principal enemy in politics is...": KC Venugopal attacks BJP-BRS in Telangana

Telangana: 'PM मोदी और KCR एक ही सिक्के के दो पहलू', कांग्रेस का BJP-BRS पर हमला; कल हैदराबाद में CWC की बैठक

Fri, 15 Sep 2023 06:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रंगारेड्डी (तेलंगाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रंगारेड्डी (तेलंगाना) Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 06:55 PM IST
सार

Telangana: कांग्रेस ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'एक ही सिक्के के दो पहलू' करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति में सबसे पुरानी पार्टी की मुख्य विरोधी है।

विज्ञापन
"Our principal enemy in politics is...": KC Venugopal attacks BJP-BRS in Telangana
केसी वेणुगोपाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'एक ही सिक्के के दो पहलू' करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति में सबसे पुरानी पार्टी की मुख्य विरोधी है और केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) संसद में लोकतंत्र विरोधी कानूनों का समर्थन कर रही है।

विज्ञापन

रंगारेड्डी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वेणुगोपाल ने कहा,'निश्चित तौर पर हमारे पास अतीत का अनुभव है। हमारी लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है। राजनीति में हमारी सबसे बड़ी दुश्मन भाजपा और उनकी विचारधारा है। वे (बीआरएस) संसद में लोकतंत्र विरोधी कानूनों का समर्थन करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजनीति में बीआरएस प्रमुख की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा, 'केसीआर की पार्टी भाजपा का समर्थन कर रही है, वे वास्तव में लोगों के खिलाफ हैं। वे लोकतंत्र विरोधी हैं।' 

विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि तेलंगाना में सत्ता में आने पर कांग्रेस राज्य के लोगों के लिए छह गारंटी देगी। कर्नाटक में हमने भारी बहुमत से सरकार बनाई है। भाजपा ने चार महीने बाद भी कर्नाटक में विपक्ष के नेता की घोषणा नहीं की है। कर्नाटक में मोदी सरकार ने 'अन्न भाग्य (योजना)' को रोकने की कोशिश की, लेकिन हम उनके प्रयासों का विरोध करने में कामयाब रहे। इसी तरह हम तेलंगाना के लोगों के लिए छह गारंटी की घोषणा करेंगे।

विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा,'आगामी चुनावों में हमें लोगों से स्पष्ट बहुमत मिलना तय है। केसीआर और पीएम मोदी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। तेलंगाना के कवि गदर ने एक बार मुझसे कहा था कि '1 सीआर (करोड़), 2 सीआर, 3सीआर, तेलंगाना में केसीआर'। भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह स्पष्ट है कि हमें तेलंगाना चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिल रहा है।

वेणुगोपाल ने तेलंगाना में कल से शुरू होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति(सीडब्ल्यूसी) की बैठक के विवरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'कल हम हैदराबाद में सीडब्ल्यूसी करेंगे, जिसमें आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम तेलंगाना सहित पांच राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी वहां मौजूद होंगे। हमारे चार मुख्यमंत्री भी बैठक में शामिल होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed