फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Our position for bilateral redressal of India-Pak issues hasn't changed, says India

भारत ने ठुकराया निक्की हेली का प्रस्ताव, मध्यस्थता से हल नहीं होगा भारत-पाक मुद्दा

Wed, 05 Apr 2017 02:18 AM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Wed, 05 Apr 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Our position for bilateral redressal of India-Pak issues hasn't changed, says India
भारत ने यूएस के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें उसने भारत-पाक के बीच चल लंबित मुद्दों को हल करने के मध्यस्थता करने के लिए कहा था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत का पाकिस्तान से बात करने के मुद्दे पर किसी तरह की कोई तब्दीली नहीं हुई है। भारत तब तक पाक से बात नहीं करेगा, जब तक पड़ोसी देश आतंकवाद  को समर्थन देना बंद नहीं करता है। 
विज्ञापन


निक्की हेली ने कही थी मध्यस्ता की बात

 संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिकी प्रशासन भारत-पाक के रिश्तों को लेकर बहुत चिंतित है, और इस विवाद को कम करने में जो भी हो सकता है करने के लिए तैयार है। सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष की भूमिका संभालने के बाद हेली पहली बार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


निक्की हेली ट्रंप संसद की वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी सदस्य हैं। हेली ने कहा कि मैं आशा करती हूं कि अमेरिका इस मुद्दे पर बात करेगा और इस विवाद में जो भी हो सकेगा करेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम हाथ पर हाथ रखे बैठे नहीं रह सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कॉफ्रेंस में भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता के लिए अमेरिका के प्रयास पर उनसे टिप्पणी मांगे जाने पर उन्होंने ये बातें कहीं। हेली ने कहा हम दोनों देशों के बीच के तनाव को देख रहे हैं। हम इस पर विचार कर रहे हैं कि इस मामले में हम दोनों देशों के बीच के तनाव को कैसे कम कर सकते हैं और उनके रिश्ते कैसे सुधार सकते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्यों के इस मामले में हस्तक्षेप के अलावा अगर अमेरिकी राष्ट्रपति का हस्तक्षेप भी हो तो किसी को आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। 


मसूद पर चीन को सुनाई खरी-खोटी

भारत के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में से एक मसूद अजहर पर चीन के लगातार वीटो इस्तेमाल करने पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि जो भी देश आतंकवादियों को प्रतिबंधित करने के मामले में वीटो का इस्तेमाल करेंगे, वो ऐसा करके भी उसे (अमेरिका) एक्शन लेने से नहीं रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed